न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने BB 19 के मंच से ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर मुरुगदॉस पर किया पलटवार, अभिनव को भी दिया करारा जवाब

सुपरस्टार सलमान खान (59) की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल ईद के मौके पर मार्च में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस थे। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 11:55:45

2 News : सलमान ने BB 19 के मंच से ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर मुरुगदॉस पर किया पलटवार, अभिनव को भी दिया करारा जवाब

सुपरस्टार सलमान खान (59) की फिल्म ‘सिकंदर’ इस साल ईद के मौके पर मार्च में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस थे। फिल्म से सलमान और फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद मुरुगदॉस ने कहा था कि सलमान सेट पर रात को आते थे और दिन के सीन भी रात में करने पड़ते थे। अब सलमान ने ‘बिग बॉस 19’ के सेट पर मुरुगदॉस की क्लास लगाई है। उन्होने उनके बयान पर पलटवार किया। सलमान ने हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'मधरासी' को लेकर ताना मारा।

बता दें कि ‘मधरासी’ एक साउथ इंडियन फिल्म है और इसके एक्टर तो सुबह 6 बजे ही सेट पर पहुंच जाते थे। ‘BB 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता ने मंच शेयर किया। इस दौरान रवि ने सलमान से पूछा कि उन्हें कौन सी फिल्में करने पर लगा कि ये क्या कर दिया। जवाब में सलमान ने ‘निश्चय’ और ‘सूर्यवंशी’ फिल्मों का नाम लिया। जब रवि ने हालिया फिल्म के बारे में पूछा तो सलमान ने कहा, 'नई में से कोई नहीं है। लोग कहते हैं ‘सिकंदर’, पर मैं नहीं मानता। उसका प्लॉट बहुत अच्छा था।

इसके बाद सलमान ने मुरुगदॉस पर तंज मारते हुए कहा, "क्या है ना मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसंद टूटी थी, ऐसा हमारे निर्देशक साहब हैं, उन्होने कहा। लेकिन उनकी पिक्चर ‘मधरासी’ अभी एक रिलीज हुई है जिसका अभिनेता 6 बजे पहुंचता था। तो पहले तो ये पिक्चर थी मुरुगदॉस और साजिद नाडियाडवाला की। उसके बाद साजिद पहले कल्टी, मुरुगदॉस वापस से हट गया, वहां से सीधा साउथ में पिक्चर की। ‘मधरासी’ करके पिक्चर उन्होंने डायरेक्ट की है, जो कि रिलीज हुई, बहुत बड़ी फिल्म है और उतनी ही बड़ी, ‘सिकंदर’ से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर (फ्लॉप)।'

बता दें कि बीते महीने यूट्यूब चैनल वलाइपेचु वॉयस के साथ बातचीत के दौरान मुरुगदॉस ने कहा था कि किसी बड़े स्टार के साथ शूट करना आसान नहीं होता। दिन के सीन भी हमें रात में शूट करने पड़ते थे क्योंकि वह (सलमान) रात 8 बजे ही सेट पर आते थे। हम लोग सुबह से काम शुरू करने के आदी हैं, लेकिन वहां ऐसा नहीं होता था।

Salman Khan,superstar salman khan,ar murugadoss,director ar murugadoss,sikandar,salman murugadoss,abhinav kashyap,director abhinav kashyap,bigg boss 19,bb 19

सलमान ने अभिनव के लिए कहा, अगर किसी के परिवार के पीछे पड़ना है तो…

शो के दौरान सलमान ने ना सिर्फ मुरुगदॉस को लपेटा बल्कि डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर भी निशाना साधा। सलमान ने अभिनव का नाम लिए बगैर कहा कि एक और हैं हमारे पास एक ‘दबंग’ इंसान, अभी मेरे साथ उन्होंने आमिर को लपेटे में लिया शाहरुख को भी ले लिया। मैंने पिछले वीकेंड का वार पे ऐसे ही बोला था कि काम करो। तो आज वापस से पूछना चाहता हूं काम मिला क्या भाई? उन्होंने गलत बोला है उन दोनों के खिलाफ, तो ना वो उनके साथ काम करेंगे, ना उनके आपस वाले। अच्छा लिखता है।

मुझे बात सिर्फ इतनी बुरी लगती है कि आपने अपने आपको तबाह किया। अगर किसी के परिवार के पीछे पड़ना है तो खुद के परिवार के पीछे पड़ो यार। अपने भाई के पीछे पडो। उसे प्यार करो और दोस्त मुझे घुटने पे लेके आते हो ना। मैं रोज सुबह घुटनों पर आता हूं लेकिन भगवान के लिए। उल्लेखनीय है कि अभिनव ने कुछ दिनों पहले सलमान के लिए काफी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें भला-बुरा कहा। यहां तक कि उनके परिवार के लोगों को भी नहीं छोड़ा। बाद में एक इंटरव्यू में शाहरुख खान पर भी भड़ास निकाली। अभिनव ने साल 2012 में सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह