न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले पटाखे फिर दूध...सलमान ने की अपील, जानें-‘अंतिम’ की कमाई, टाइगर के वीडियो पर दिशा ने दी रिएक्शन

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय के बाद सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 5:39:40

पहले पटाखे फिर दूध...सलमान ने की अपील, जानें-‘अंतिम’ की कमाई, टाइगर के वीडियो पर दिशा ने दी रिएक्शन

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय के बाद सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सलमान के चाहने वालों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। हालांकि फैंस से ढेर सारा प्यार करने वाले सलमान इस बार उनकी एक हरकत से नाराज हो गए हैं। सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस से एक अपील की है। सलमान ने 24 घंटे में दूसरी बार ऐसी पोस्ट शेयर की है। वीडियो में कुछ लोग अंतिम के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आ रहे हैं और कुछ वीडियो बना रहे हैं। सलमान ने लिखा-कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता है और आप ऐसे दूध वेस्ट कर रहे हो।

अगर आपको दूध देना ही है तो मेरी सारे फैंस से रिक्वेस्ट है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हे दूध पीने को नहीं मिलता है। इससे पहले शनिवार को सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फिल्म में उनकी एंट्री पर फैंस थिएटर में आतिशबाजी कर रहे हैं। इस पर सलमान ने लिखा था-मैं अपने सारे फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऑडिटोरियम में पटाखे लेकर ना जाएं इससे आग लग सकती है और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। मेरी सारे थिएटर के मालिकों से अपील है कि वे लोगों को सिनेमा के अंदर पटाखे ना ले जाने दें और सिक्योरिटी एंट्री करने से पहले ही उन्हें रोक ले। फिल्म एंजॉय करें लेकिन प्लीज ये ना करें। शुक्रिया।

सलमान-आयुष की फिल्म अंतिम ने दो दिन में कमाए…

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ शुक्रवार (26 नवंबर) को भारत सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है। पहले दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन लगभग 5.25 से 5.50 करोड़ तक की कमाई की है। इस तरह दो दिन में फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

फिल्म महाराष्ट्र के सिंगल स्क्रीन्स थिएटर में अच्छाी बिजनेस कर रही है। अंतिम फिल्म महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। यह फिल्म दो बेहद मजबूत पुरुषों की कहानी है, जिनके जीवन के सिद्धांत एक-दूसरे से बिलकुल उलट हैं, एक पुलिस वाला है और दूसरा गैंगस्टर।

टाइगर ब्रिटेन में कृति के साथ कर रहे हैं गणपत की शूटिंग

अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों कृति सेनन के साथ ब्रिटेन में आगामी एक्शन थ्रिलर ‘गणपत’ की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने बर्फ पर अभिनय का अनुभव किया और बीच में मौका निकालकर आइस-स्केटिंग भी की। उन्होंने हाल ही में यह खेल खेलना शुरू किया है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे वे यूनाइटेड किंगडम (यूके) में ‘गणपत’ की शूटिंग के बिजी शेड्यूल के बीच आइस-स्केटिंग भी कर रहे हैं। टाइगर ने स्केटिंग स्किल्स दिखाई। उन्होंने कैप्शन लिखा, “आइस पर पहली बार, मेरे लिए बुरा नहीं है।”

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने इस वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, “ज्यादा से भी ज्यादा कार्डियो हा हा।” उल्लेखनीय है कि टाइगर और दिशा के अफेयर ने पूर्व में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा, ‘सो क्यूट’ जबकि एली अवराम ने टिप्पणी की, “वाह अच्छा किया टाइगर! चलो अब एक साथ फिगर स्केटिंग फिल्म करते हैं।” टाइगर ने इसके अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर जिम में भारी वजन उठाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो