न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पंकज के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान सहित ये सितारे, इधर इस एक्ट्रेस के निधन पर अक्षय ने जताया शोक

एक्टर पंकज धीर ने आज बुधवार (15 अक्टूबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए पंकज ने 68 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 8:40:08

2 News : पंकज के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान सहित ये सितारे, इधर इस एक्ट्रेस के निधन पर अक्षय ने जताया शोक

एक्टर पंकज धीर ने आज बुधवार (15 अक्टूबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए पंकज ने 68 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंकज के निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा, जबकि पूरी इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई। हर कोई पंकज के आखिरी दर्शन के लिए उनके अंतिम संस्कार में पहुंचा। पंकज के अंतिम संस्कार में सुपरस्टार सलमान खान से लेकर बॉलीवुड के कई नामी सितारे शामिल हुए और नम आंखों से आखिरी विदाई दी। पंकज की अंतिम विदाई मुंबई के विले पार्ले में की गई, जहां उनके दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे।

इस दौरान पिता के अंतिम संस्कार में बेटे एक्टर निकितिन धीर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। सलमान के चेहरे पर पंकज को खोने का दुख साफ-साफ देखा जा सकता है। सलमान हाई सिक्योरिटी के बीच अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वे पंकज और निकितिन के साथ करीबी रिश्ता रखते हैं। इस दौरान सलमान ने भावुक निकितिन को सांत्वना दी और उन्हें गले लगाया। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पंकज के करीबी दोस्त फिरोज खान, शाहबाज खान और अन्य फिल्मी सितारों को देखा जा सकता है।

सभी ने उनके बेटे को गले लगाकर सांत्वना दी। बता दें पंकज ने सलमान के साथ 'सनम बेवफा' और 'तुमको ना भूल पाएंगे' में काम किया था। निकितिन ने भी सलमान के साथ 'रेडी' और 'दबंग 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। पंकज के आखिरी दर्शन के लिए दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी पहुंचीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा, अरबाज खान, मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर, एक्टर सुरेंद्र पाल, दीप ढिल्लन भी पहुंचे। एक्टर कुशाल टंडन, निकितिन के साथ पंकज की अर्थी को कंधा देते नजर आए।

पंकज को टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में कर्ण और 'चंद्रकांता', 'द ग्रेट मराठा', 'युग' तथा 'बढ़ो बहू' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'सड़क', 'सोल्जर' और 'बादशाह' शामिल थीं। जहां 'महाभारत' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, वहीं फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स ने बॉलीवुड में उनकी मौजूदगी दर्ज कराई।

मधुमती का 87 साल की उम्र में निधन, एक्ट्रेस के साथ थीं बेहतरीन डांसर

दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर मधुमती ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 87 साल की थीं। उन्होंने आज बुधवार (15 अक्टूबर) सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। मधुमती के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अक्षय कुमार और विंदू दारा सिंह जैसे सितारों ने शोक जताया है। अक्षय ने एक्स (ट्विटर) पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पहले और हमेशा के लिए गुरु। डांस के बारे में मैं जो कुछ भी जानता हूं, वो आपके चरणों में रहकर सीखा है। हर अदा, हर अभिव्यक्ति में आपकी याद हमेशा साथ रहेगी। ऊं शांति।”

विंदू ने भी उनकी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हमारी गुरु और मार्गदर्शक मधुमती जी की आत्मा को शांति मिले। हम में से कई लोगों ने इस महान हस्ती से नृत्य सीखा और उनके प्यार और आशीर्वाद से भरपूर एक सुंदर जीवन जिया।” मधुमती का जन्म 1938 में महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपना करिअर 1957 में एक अप्रकाशित मराठी फिल्म में एक डांसर के रूप में शुरू किया था। वह बचपन से ही नृत्य के प्रति जुनूनी थीं। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली कलाकार थीं।

मधुमती ने 19 साल की उम्र में एक प्रतिष्ठित डांसर दीपक मनोहर से शादी की थी। दीपक, मधुमती से काफी बड़े थे और चार बच्चों के पिता थे। हालांकि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। मधुमती ने अपने करिअर में कई यादगार फिल्में कीं, जिनमें ‘आंखें’, ‘टावर हाउस’, ‘शिकारी’ और ‘मुझे जीने दो’ शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड