न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान को कैटरीना सहित इन स्टार्स-रिलेटिव्स से मिले इतने महंगे गिफ्ट! इस एक्टर ने शेयर की शाहरुख की फोटो

सलमान खान दो दिन पहले 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए। पनवेल के फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर उनका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Dec 2021 5:09:28

सलमान को कैटरीना सहित इन स्टार्स-रिलेटिव्स से मिले इतने महंगे गिफ्ट! इस एक्टर ने शेयर की शाहरुख की फोटो

सलमान खान दो दिन पहले 27 दिसंबर को 56 साल के हो गए। पनवेल के फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर उनका परिवार और दोस्त मौजूद थे। जमकर जश्न मनाया गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सलमान को स्टार्स और रिलेटिव्स से एक से बढ़कर एक तोहफे मिले हैं।

कैटरीना कैफ ने सोने का ब्रेसलेट दिया, जिसकी कीमत 2-3 लाख रुपए है। जैकलीन फर्नांडीज ने ब्रांड चोपर्ड से 10-12 लाख रुपए की वॉच गिफ्ट की है।

संजय दत्त ने सलमान को 7-8 लाख रुपए का एक हीरे का ब्रेसलेट, शिल्पा शेट्टी ने सोने और हीरे का ब्रेसलेट दिया, जिसकी कीमत 16-17 लाख रुपए है।

अनिल कपूर ने सलमान को एक लैदर की जैकेट दी। इसकी कीमत 27-29 लाख रुपए है। सलमान के घरवालों ने भी उन पर जमकर प्यार लुटाया है।

सलमान की बहन अर्पिता ने 15-17 लाख की रोलेक्स की घड़ी, भाई सोहेल खान ने BMW S 1000 RR (कीमत 23-25 लाख), अरबाज ने ऑडी RS Q8 (2-3 करोड़) तथा अंतिम फिल्म में सलमान के साथ काम करने वाले उनके बहनोई आयुष शर्मा ने एक चेन (75 हजार) दी है। पार्टी से कई वीडियो और पिक्चर्स वायरल हो रहे हैं। सलमान भांजी आयत के साथ केक काटते दिखे।

Salman Khan,shahrukh khan,katrina kaif,diganta hazarika,bollywood news in hindi

फोटो में दिगंता हजारिका के साथ दिखे शाहरुख खान

सुपरस्टार शाहरुख खान साल के आखिरी दिनों में काम पर जुट गए हैं। उनकी एक नई फोटो वायरल हो रही है। इसमें शाहरुख एक फिल्म के सेट पर फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह फोटो किस फिल्म के सेट की है, ये साफ नहीं हो पाया। फैंस सोच रहे हैं कि यह ‘पठान’ के सेट की फोटो है। शाहरुख एक काली टी-शर्ट और एक स्टाइलिश धूप का चश्मा पहने हुए हैं। शाहरुख ने अपने किरदार के लिए बाल काफी बड़े किए हुए हैं। उन्होंने बालों को बांधा हुआ है। इस फोटो को मॉडल-अभिनेता दिगंता हजारिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिगंता ऋतिक रोशन की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में थे। दिगंता ने मुंबई की लोकेशन का जियो टैग करते हुए शाहरुख की तारीफ में कैप्शन लिखा है।

दिगंता ने लिखा, “सफलता एक अच्छी टीचर नहीं है, असफलता आपको विनम्र बनाती है। शाहरुख खान भारतीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेता, फिर भी सबसे विनम्र इंसान।” आपको बता दें कि शाहरुख और यशराज फिल्म्स ने औपचारिक रूप से ‘पठान’ की घोषणा नहीं की है, लेकिन फिल्म कुछ समय से बन रही है। शाहरुख, एटली की अगली फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौनसी फिल्म का सेट है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका