न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग पर खान तिकड़ी ने जमाया रंग, आमिर ने गर्मजोशी के साथ किया सलमान-शाहरुख का स्वागत, देखें…

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच बुधवार (5 फरवरी) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 12:40:21

‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग पर खान तिकड़ी ने जमाया रंग, आमिर ने गर्मजोशी के साथ किया सलमान-शाहरुख का स्वागत, देखें…

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बीच बुधवार (5 फरवरी) को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर आमिर के दोस्त शाहरुख खान और सलमान खान सहित बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। तीनों खान के बीच गजब की कैमेस्ट्री नजर आई। बहुत कम मौकों पर फैंस को इन तीनों सुपरस्टार को एक जगह देखने का मौका मिलता है। तीनों ही 30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

इवेंट में जहां शाहरुख ने आमिर को किस किया, वहीं सलमान को उन्हें गले लगाते देखा गया। शाहरुख-सलमान ने आमिर और उनके बेटे जुनैद के साथ ढेरों तस्वीरें क्लिक कराईं। वहां के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में आमिर को शाहरुख का बड़ी मुस्कान के साथ स्वागत करते हुए देखा गया और दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। शाहरुख ने जुनैद और उनकी बहन आयरा को भी गले लगाया और एक-दूसरे से कुछ मजेदार पल साझा किए। दोनों सुपरस्टार ने खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिए।

यह दोनों सुपरस्टार के री-यूनियन का एक यादगार नजारा बन गया। शाहरुख स्क्रीनिंग में कैजुअल लुक में पहुंचे। वे ब्लू शर्ट, जींस और ब्लैक सनग्लासेस में बेहद कूल लग रहे थे। शाहरुख से पहले सलमान भी जुनैद का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। सलमान को आमिर और उनके बच्चों के साथ पैपराजी के सामने पोज देते हुए देखा गया, जिससे यह खान परिवार के लिए एक खास पल बन गया।

7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जुनैद-खुशी की मूवी ‘लवयापा’

स्क्रीनिंग में खान तिकड़ी के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं जूही चावला, सिंगर व रैपर हनी सिंह, अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर जैसे सेलेब्स भी नजर आए। जूही ने आमिर और जुनैद के साथ पोज दिए। बता दें आमिर के परिवार ने इससे पहले मुंबई के बांद्रा में स्क्रीनिंग होस्ट की थी। बुधवार को जुहू में भी दूसरी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।

इसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस खुशी कपूर के परिवार वाले और खास दोस्तों ने शिरकत की। 'लवयापा' की बात करें तो अद्वैत चंदन निर्देशित यह मूवी एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म की कहानी एक असामान्य स्थिति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक लड़की का पिता अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को उनके आपस में फोन बदलने के लिए मजबूर करता है, जिससे उनके रिश्ते में नया मोड़ आता है।

‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जुनैद और खुशी की थिएटर्स में पहुंचने वाली पहली फिल्म है। खुशी ने साल 2023 में ‘द आर्चीज’ और जुनैद ने साल 2024 में ‘महाराज’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। दोनों फिल्में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ