न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्स गर्लफ्रेंड को पसंद आई सलमान खान की शर्टलेस फोटो, नोरा-गुरु का गाना ‘डांस मेरी रानी’ रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान एक्टिंग के साथ अपने जबरदस्त फीजिक के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान कई फिल्मों में शर्टलेस होकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 Dec 2021 6:57:31

एक्स गर्लफ्रेंड को पसंद आई सलमान खान की शर्टलेस फोटो, नोरा-गुरु का गाना ‘डांस मेरी रानी’ रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान एक्टिंग के साथ अपने जबरदस्त फीजिक के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान कई फिल्मों में शर्टलेस होकर अपनी मसलप्रूफ बॉडी का प्रदर्शन कर चुके हैं। वे जब गुंडों की पिटाई करते हैं तो यह बनावटी नहीं लगता। सलमान ने एक बार फिर शर्टलेस होकर फैंस को ट्रीट दी है। सलमान ने जिम में वर्कआउट करते हुए शर्टलेस फोटो शेयर की है। उनके एब्स नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में जिम है। सलमान ने बीइंग ह्यूमन की कैप पहनी है। कैप की वजह से सलमान का चेहरा ढका हुआ है।

सलमान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा-ये बीइंग ह्यूमन टोपी अच्छी है ना। सलमान की फोटो पर फैंस ही नहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया है। संगीता ने कैप्शन में फायर इमोजी बनाई है। उल्लेखनीय है कि 90 के दशक में सलमान-संगीता का रिलेशन काफी चर्चा में रहा था। संगीता ने सलमान से ब्रेकअप के बाद क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी की। वर्ष 2010 में उनका तलाक हो गया। सलमान और संगीता आज भी अच्छे दोस्त हैं।


नोरा ने गाने में जलपरी के रूप में खींचा सबका ध्यान

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही और सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना 'डांस मेरी रानी' गाना आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया। नोरा हमेशा की जैसे बेहतरीन डांस कर रही हैं। इस बार उनके मरमेड (जलपरी) लुक ने सभी का ध्यान खींचा। नोरा ने खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया। गुरु और नोरा की केमिस्ट्री एक बार से फिर धूम मचा रही है। इससे पहले दोनों 'नाच मेरी रानी' में दिखे थे। ये गाना जबरदस्त हिट रहा था। 'डांस मेरी रानी' गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है और इसके लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं।

गाने को गुरु और जारा एस खान ने आवाज दी है। इसे टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसके टीजर को भी खूब पसंद किया गया था। नोरा डांस के प्रति बहुत समर्पित हैं। हाल ही में 'सत्यमेव जयते 2' के गाने 'कुसु कुसु' की शूटिंग के दौरान उन्हें कांच के एक टुकड़े से चोट लग गई थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने काम करना जारी रखा था। डांस मेरी रानी की शूटिंग के दौरान भी उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका