न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज ‘सुपर ह्यूमन’, कैटरीना कैफ ने इस अंदाज़ में सलमान खान को दी जन्मदिन की बधाई

सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर कैटरीना कैफ ने शेयर की खास ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर और लिखा भावुक मैसेज ‘सुपर ह्यूमन’। पढ़ें कैसे उन्होंने इस अंदाज़ में सलमान को बर्थडे विश किया और उनकी फेमस ऑन-स्क्रीन जोड़ी की याद दिलाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 4:07:13

तस्वीर शेयर कर लिखा खास मैसेज ‘सुपर ह्यूमन’, कैटरीना कैफ ने इस अंदाज़ में सलमान खान को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ सी आ गई है। फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी सलमान खान को दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में ‘टाइगर 3’, ‘भारत’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी हिट फिल्मों में उनके साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी बेहद खास अंदाज़ में सलमान को बर्थडे विश किया है। कैटरीना ने न सिर्फ उनकी तस्वीर शेयर की, बल्कि एक भावुक और प्यार भरा मैसेज भी लिखा।

कैटरीना कैफ ने खास पोस्ट के जरिए दी सलमान को बधाई

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान बाइक राइड का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ कैटरीना ने इमोशंस से भरा मैसेज लिखते हुए कहा, “टाइगर… टाइगर… टाइगर… आप जैसे सुपर ह्यूमन को 60वें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपका हर दिन प्यार, खुशी और रौशनी से भरा रहे।” कैटरीना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।

कई सुपरहिट फिल्मों में साथ दिखी सलमान-कैटरीना की जोड़ी

सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने ‘युवराज’ (2008), ‘एक था टाइगर’ (2012), ‘टाइगर जिंदा है’ (2017), ‘भारत’ (2019) और हालिया फिल्म ‘टाइगर 3’ (2023) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। कुछ साल पहले इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कैटरीना ने सलमान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “हमारी दोस्ती करीब 16 साल पुरानी है। वह सच्चे दोस्त हैं और बेहद भरोसेमंद इंसान हैं। जरूरत के समय वह हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े नजर आते हैं, भले ही हर वक्त संपर्क में न हों।”

पनवेल फार्महाउस में धूमधाम से मना सलमान खान का 60वां जन्मदिन

वहीं सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ शानदार अंदाज़ में सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में क्रिकेटर एमएस धोनी, अभिनेता संजय दत्त, हुमा कुरैशी, आदित्य रॉय कपूर, मनीष पॉल, तब्बू समेत फिल्म और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। सलमान का यह जश्न भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड