न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विज्ञापन से परवान चढ़ी उम्मीदें, भविष्य में स्पाई यूनिवर्स में एक साथ नजर आ सकते हैं सलमान-ऋतिक, आदित्य बना सकते हैं फिल्म!

सलमान और ऋतिक, YRF Spy Univers के दो बड़े सितारे हैं। इन दोनों को लेकर आदित्य चोपड़ा वॉर और एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर-3 का निर्माण कर चुके हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 3:18:49

विज्ञापन से परवान चढ़ी उम्मीदें, भविष्य में स्पाई यूनिवर्स में एक साथ नजर आ सकते हैं सलमान-ऋतिक, आदित्य बना सकते हैं फिल्म!

हाल ही में इंटरनेट की दुनिया में बड़ी हलचल मची जब सिनेमाई परदे के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सलमान खान और ऋतिक रोशन एक साथ परदे पर दिखाई दिए। इन दोनों को विज्ञापनी परदे पर एक साथ लाने का श्रेय हिन्दी सिनेमा को सुल्तान, मेरे ब्रदर की दुल्हन, टाइगर जिंदा है, भारत और बड़े मियां छोटे मियां सरीखी फिल्में देने वाले अली अब्बास जफर को जाता है। अली अब्बास जफर इन दोनों सितारों को सॉफ्ट ड्रिंक डूय के विज्ञापन में एक साथ लेकर आए हैं। इस विज्ञापन ने परदे पर आते ही तहलका मचा दिया है।

गौरतलब है कि सलमान और ऋतिक, YRF Spy Univers के दो बड़े सितारे हैं। इन दोनों को लेकर आदित्य चोपड़ा वॉर और एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है और टाइगर-3 का निर्माण कर चुके हैं। इनमें से अली अब्बास जफर ने सलमान खान की टाइगर सीरीज की दूसरी फिल्म को निर्देशित किया था। इस एड फिल्म में दोनों एक जबरदस्त एक्शन पैक्ड मिशन पर नजर आ रहे हैं। यह जोड़ी पहली बार एक साथ आई, तो फैंस खुशी से झूम उठे और सोशल मीडिया पर जल्द ही स्पाई यूनिवर्स क्रॉसओवर की मांग तेज हो गई।

सलमान खान ने इस एड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें दोनों सुपरस्टार्स एक दमदार रेस्क्यू मिशन पर दिखाई दे रहे हैं। इस एड ने फैंस को इतना एक्साइटेड कर दिया कि उन्होंने तुरंत सलमान और ऋतिक की एक फिल्म की मांग कर डाली। एक यूजर ने लिखा, "टाइगर और कबीर सीक्रेट मिशन पर एक साथ!" वहीं दूसरे ने कहा, "सलमान और ऋतिक को एक साथ एक्शन फिल्म में देखना चाहिए!"

फिल्म के लिए एटली को किया गया टैग!

इतना ही नहीं, कई प्रशंसकों ने हिन्दी सिनेमा की पहली कॉमर्शियल एक हजार करोड़ी फिल्म देने वाले निर्देशक एटली को टैग करते हुए आग्रह किया कि वह अपनी अगली फिल्म में ऋतिक को सलमान के अपोजिट कास्ट करें। गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक एटली सलमान खान को लेकर पुनर्जन्म पर आधारित एक बड़ी भव्य एक्शन फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, जिसमें वे सलमान खान के साथ रजनीकांत या कमल हासन को लेने का प्रयास कर रहे थे। समाचार तो यहाँ तक आए कि इस फिल्म के लिए एटली को रजनीकांत की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन फिर अचानक से यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई। कहा गया एटली की इस फिल्म पर किसी भी स्टूडियो ने पैसा लगाने की मंजूरी नहीं दी। समाचारों में कहा गया कि एटली ने दक्षिण के कई बड़े नामी स्टूडियो से बात की थी लेकिन बात बनी नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ