सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार (27 दिसंबर) को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। सलमान ने बर्थडे पर सबसे पहले मीडिया से बातचीत की और फिर फार्म हाउस पर फैंस से रूबरू हुए। इस बीच, एक्टर रितेश देशमुख की पत्नी एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने एक सलमान को विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान और जेनेलिया एक अंग्रेजी गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं। दोनों मरून कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, 'उस आदमी का जन्मदिन, जिसका दिल सबसे बड़ा है। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छा स्वास्थ्य दे। हम आपको बहुत प्यार करते हैं-आज भाई का बर्थडे है।' जेनेलिया ने सलमान को टैग किया है। वीडियो के बैकग्राउंड से लग रहा है कि ये सलमान की बर्थडे पार्टी का ही वीडियो है। उल्लेखनीय है कि जेनेलिया लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि वे रितेश के साथ छोटे पर्दे पर कई रियलिटी शो में दिखती रहती हैं।
केआरके ने रिव्यू कर 83 फिल्म की उड़ाईं धज्जियां!
बॉलीवुड क्रिटिक्स कमाल आर खान (केआरके) अपने बयानो के लिए हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। केआरके ट्वीट्स को लेकर खूब ट्रोल होते हैं। उन्हें कानूनी नोटिस भी मिल चुके हैं। अब केआरके ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 को लेकर ट्वीट किया है। इसमें केआरके ने कहा है कि रिलायंस जल्दी ही उन पर मानहानि का केस करेगी और वो उसकी तैयारी में है। केआरके ने लिखा, ‘आखिरकार रिलायंस मुझ पर डिफेमेशन (मानहानि) का केस करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि उन्हें लगता है कि मैंने 83 को बर्बाद कर दिया। बहुत देर कर दी मेहरबान आते आते।
कल तक ये कह रहे थे कि फिल्म 400 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी क्योंकि समोसा क्रिटिक्स ने फिल्म को 5 स्टार दिए हैं और ये मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।’ इससे पहले भी केआरके ने लिखा था, ’83 का प्रमोशन कौन बनेगा करोड़पति, बिग बॉस, कपिल शर्मा शो सहित कई अन्य जगहों पर हुआ। समोसा क्रिटिक्स ने उसे 5 स्टार भी दिए। 200 बॉलीवुड के लोगों ने प्रमोट किया, लेकिन नतीजा- डिजास्टर। वहीं स्पाइडर मैन का कोई प्रमोशन नहीं, कोई समोसा क्रिटिक नहीं, बॉलीवुड ने झूठ नहीं कहा और नतीजा सुपरहिट।’Film 83 producers came to @arjunk26 to do Kapil‘s role. Arjun suggested Director Kabir Khan‘s name to producers. Kabir asked producers to take @RanveerOfficial instead of Arjun. Ranveer did the film without respecting Friend Arjun. Aur Bas Film Ko Arjun Ki Badduwa Lag Gayee!🤪
— KRK (@kamaalrkh














