न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत-राधिका की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शाहरुख-सलमान ने ऐसे किया विश, BB फेम एक्ट्रेस के घर चोरी

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को एक साल हो गया है। दोनों की शादी बहुत चर्चा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 1:33:56

2 News : अनंत-राधिका की पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शाहरुख-सलमान ने ऐसे किया विश, BB फेम एक्ट्रेस के घर चोरी

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को एक साल हो गया है। दोनों की शादी बहुत चर्चा में रही थी। शादी में बॉलीवुड सेलेब्स, इंफ्लुएंसर्स, क्रिकेटर्स सहित हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां पहुची थीं। ये शादी इतनी ग्रैंड थी कि आज भी इसकी यादें ताजा हैं। अनंत और राधिका की शादी की पहली सालगिरह पर कई सेलेब्स ने विश किया है। दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने भी खास पोस्ट शेयर की है। शाहरुख ने कपल की फोटो शेयर करके लिखा, “खूबसूरत कपल को शादी की पहली सालगिरह मुबारक हो। आगे बहुत सारे साल आए एक साथ।

आपकी सेहत सलामत रहे और खूब प्यार मिले। आप दोनों अनंत और राधिका से बहुत प्यार करता हूं।” सलमान ने भी कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी अनंत और राधिका। हमेशा खुश रहो। लव यू।” एक्टर रणवीर सिंह ने भी अनंत और राधिका को बधाई दी है। रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कपल की प्यारी सी फोटो शेयर की है। उल्लेखनीय है कि गुजरात के जामनगर में उनके तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोहों से लेकर उनकी ‘दिल धड़कने दो’ स्टाइल क्रूज पार्टी और आखिरकार मुंबई के बीकेसी स्थित भव्य जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में उनके विवाह तक, ये सभी समारोह किसी सपने से कम नहीं थे।

जब किम कार्दशियन और क्लोई कार्दशियन मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे पहनकर भारत पहुंचीं, तो ऐसा लगा जैसे कोई हाई-फैशन का नजारा हो। मुंबई में शादी के भव्य सप्ताह से पहले अंबानी परिवार ने इटली और फ्रांस में एक बेहद शानदार क्रूज पार्टी का आयोजन किया। कैटी पेरी ने फ्रेंच रिवेरा नाइट की कमान संभाली, जबकि बैकस्ट्रीट बॉयज ने तीनों पीढ़ियों के मेहमानों के लिए 90 के दशक की यादें ताजा कर दीं। और आखिर में अमेरिकी रैपर-गायक पिटबुल ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से डेक को एक तैरते हुए नाइट क्लब में बदल दिया।

कशिश कपूर के घर से 4.5 लाख रुपए लेकर फरार हुआ नौकर

‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस कशिश कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कशिश के घर चोरी हो गई है। कशिश के घर में काम करने वाले नौकर ही लाखों की नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही उन्होंने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई है। कशिश ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि कशिश के घर चोरी करने वाला उनका ही नौकर सचिन कुमार चौधरी है। सचिन पर आरोप है कि वो कशिश के घर से 4.5 लाख रुपए की नकदी लेकर भाग गया।

सचिन बीते 5 महीने से कशिश के घर पर काम कर रहा था। वह रोजाना 11:30 बजे अपने काम पर आता और दोपहर 1 बजे तक काम खत्म करके वापस चला जाता था। कशिश का कहना है कि 6 जुलाई को उन्होंने अपनी अलमारी में 7 लाख रुपए रखे थे, लेकिन 9 जुलाई को उन्हें सिर्फ 2.5 लाख रुपए ही मिले।

वो अपनी मां को पैसे भेजना चाह रही थी और इसके लिए उन्होंने घर में रखी नकदी चेक की, तो हैरान रह गईं। कशिश ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और मामले की शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम फरार आरोपी की जांच में जुट गई है। कशिश का घर अंधेरी के आजाद नगर में वीरा देसाई रोड स्थित न्यू अंबिवली सोसाइटी में है। कशिश ने कई टीवी शो में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश