न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान-अर्पिता ने CM शिंदे के घर गणेशोत्सव में की शिरकत, देखें तस्वीरें, करीना ने बेटों के साथ की पूजा

सुपरस्टार सलमान खान और उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शनिवार (14 सितंबर) रात गणेश उत्सव में हिस्सा लेने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 8:02:56

2 News : सलमान-अर्पिता ने CM शिंदे के घर गणेशोत्सव में की शिरकत, देखें तस्वीरें, करीना ने बेटों के साथ की पूजा

सुपरस्टार सलमान खान और उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शनिवार (14 सितंबर) रात गणेश उत्सव में हिस्सा लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे। शिंदे के आवास को खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। सलमान व अर्पिता ने उत्सव के माहौल में डूबे हुए भगवान गणेश से आशीर्वाद मांगा और मुख्यमंत्री के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। इस अवसर पर सराहना के प्रतीक के रूप में सीएम शिंदे ने सलमान को भगवान गणेश की मूर्ति उपहार में दी।

साथ ही भाई-बहन को फूल भेंट किए। आज रविवार को शिंदे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गणेश चतुर्थी समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। इनमें सलमान, अर्पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में सलमान और अर्पिता गणपति की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में शिंदे, सलमान को गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में सीएम अभिनेता को गुलदस्ता, रंगीन दुपट्टा, श्रीफल और भगवान गणेश की एक प्यारी सी मूर्ति भेंट करते हुए दिख रहे हैं।

सलमान ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने घर में बप्पा का स्वागत किया और गणेश चतुर्थी के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अर्पिता, उनके पति आयुष शर्मा, सोहेल खान, अरबाज खान, अरहान, निर्वाण और अलीजेह अग्निहोत्री सहित पूरा खान परिवार दिखाई दे रहा था। बप्पा को विदाई देते हुए वे दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दिए। सलमान इन दिनों एआर मुरुगादॉस निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और काजल अग्रवाल के भी अहम रोल हैं। यह अगले साल रिलीज होगी। सलमान की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ पिछले साल आई थी।

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ गणेशोत्सव की एक झलक दिखाई है। करीना ने आज रविवार (15 सितंबर) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर समारोह की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह दोनों बेटों के साथ पोज देती नजर आ रहीं हैं। वे तीनों गणेशजी की मूर्ति के सामने खड़े होकर आशीर्वाद लेते दिखे।

जेह सामने खड़ा है जबकि करीना ने तैमूर को अपनी बांहों में जकड़ रखा है और वो हाथ जोड़कर खड़ा है। मंदिर के कोने को फूलों की माला और पत्तियों से खूबसूरती से सजाया गया है। करीना को पीले रंग के फ्लोरल प्रिंटेड सूट में देखा गया, जबकि बच्चे नीले और सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए। पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, “गणपति बप्पा मोरया।” इसके बाद एक चमक और लाल दिल वाली इमोजी भी शेयर की।

करीना ने इससे पहले अंबानी परिवार की ओर से एंटीलिया में आयोजित गणेश चतुर्थी की भव्य पार्टी में पति सैफ अली खान के साथ शिरकत की थी। करीना इन दिनों अपनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह 2 दिन में 3.05 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान