न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलीम खान ने निकाह से पहले लिए थे सात फेरे, आज तक परिवार में किसी ने नहीं खाया बीफ, कहा…

सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान (89) बॉलीवुड के दिग्गज लेखक रहे हैं। उन्होंने एक और प्रसिद्ध गीतकार व लेखक जावेद अख्तर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 11:33:07

2 News : सलीम खान ने निकाह से पहले लिए थे सात फेरे, आज तक परिवार में किसी ने नहीं खाया बीफ, कहा…

सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान (89) बॉलीवुड के दिग्गज लेखक रहे हैं। उन्होंने एक और प्रसिद्ध गीतकार व लेखक जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘जंजीर’, ‘दीवार’, ‘शोले’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखीं। सलीम के काम के साथ उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही। सलीम ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी सलमा खान से और दूसरी शादी अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस व डांसर हेलेन से हुई। सलमा का ताल्लुक हिंदू धर्म से था और उनका असल नाम सुशीला चरक था। इस बीच सलीम ने खुलासा किया है कि सुशीला के पिता शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसकी वजह उनका धर्म था।

ऐसे में सलीम ने निकाह से पहले उनके साथ सात फेरे लिए थे। सलीम ने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे ससुर डेंटिस्ट थे और डोगरा समुदाय से थे। जब मेरी शादी की बात आई तो उन्होंने मेरे बैकग्राउंड की जांच की और इस बात का सम्मान किया कि मैं एक अच्छे परिवार से हूं और अच्छी तरह से पढ़ा-लिखा हूं। उन्होंने मुझे साफ तौर पर बताया कि उन्हें सिर्फ मेरे धर्म से ही दिक्कत है। मैंने उन्हें तसल्ली दी कि अगर हमारे बीच मतभेद या झगड़े भी होते हैं, तो भी मैं और मेरी बीवी अपने धर्म की वजह से ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे। अब हमारी शादी को 60 साल हो गए हैं।

मेरी बीवी को सात फेरे की रस्म बहुत पसंद थी और उसने अपनी बहन और चचेरे भाई को भी इसे निभाते देखा था। इसलिए मैंने खुद अपने इलाके में एक पंडित ढूंढा और फेरे लगवा लिए। हमने निकाह भी करवाया, जो असल में एक ऐसी रस्म है जिससे ये साफ होता है कि आप किसी दबाव या जबरदस्ती में शादी तो नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सलीम और सलमा ने साल 1964 में शादी की थी। उनके चार बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा हुए। उन्होंने अर्पिता को गोद लिया। साल 1981 में सलीम ने हेलेन से दूसरी शादी की। उनके कोई बच्चा नहीं है।

salim khan,writer salim khan,salma khan,sushila charak,Salman Khan,helen,salim salma,salim beef,salim family

सलीम खान बोले, गायों को नहीं मारना चाहिए और गोमांस हराम है

सलीम ने बताया कि मुस्लिम होने के बावजूद उनके परिवार में बीफ (गोमांस) नहीं खाया जाता है। सलीम ने कहा कि इंदौर से लेकर आज तक हमारे परिवार में किसी ने बीफ नहीं खाया। बीफ ज्यादातर मुसलमान खाते हैं क्योंकि ये सबसे सस्ता मांस होता है। कुछ लोग इसे पालतू कुत्तों को खिलाने के लिए भी खरीदते हैं लेकिन पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं में साफ कहा गया है कि गाय का दूध मां के दूध का विकल्प है और ये बहुत लाभकारी चीज है। गायों को नहीं मारना चाहिए और गोमांस हराम है।

पैगंबर मोहम्मद ने हर धर्म से अच्छी बातें अपनाईं जिसमें सिर्फ हलाल मांस खाना शामिल है। हर धर्म अच्छा है और हमारी तरह वो भी शक्ति में विश्वास करते हैं। सलमा से शादी से पहले ही मैं हिंदू त्योहारों को मानता था। मैंने अपना पूरा जीवन हिंदुओं के बीच बिताया है। पुलिस थानों और कॉलोनियों में भी हिंदू त्योहार मनाया करते थे। इसी वजह से मेरी शादी से परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह