न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलीम खान के बर्थडे पर दिखा परिवार, सुहाना खान का दिल टूटा! पंकज ने शुरू की ‘शेरदिल’ फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के पिता और हिंदी फिल्मों के प्रख्यात लेखक सलीम खान का बुधवार (24 नवंबर) को 86वां जन्मदिन था। सलीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 12:53:59

सलीम खान के बर्थडे पर दिखा परिवार, सुहाना खान का दिल टूटा! पंकज ने शुरू की ‘शेरदिल’ फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान के पिता और हिंदी फिल्मों के प्रख्यात लेखक सलीम खान का बुधवार (24 नवंबर) को 86वां जन्मदिन था। सलीम ने जन्मदिन परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। जश्न की एक खूबसूरत फोटो सलमान ने देर रात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। इसमें सलीम खान सोफे पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक तरफ सलमान की मां सलमा और दूसरी तरफ अरबाज खान बैठे हुए हैं। घर के बाकी सदस्य सोफे के पीछे खड़े हुए हैं, इनमें सोहेल खान, बहन अलवीरा, फिर हेलेन और अर्पिता खान नजर आ रहे हैं। अर्पिता के साथ उनका बेटा आहिल शर्मा और उनके साथ सलमान खड़े हुए हैं।

सलमान ने गोद में भांजी आयत को लिया हुआ है। सलीम खान के आगे टेबल पर केक भी रखा है। पापा को बर्थडे विश करते हुए सलमान ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो डैड।" सलमान परिवार से बेहद प्यार करते हैं। सलमान आमतौर पर सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ पिक्चर शेयर करते रहते हैं या फिर उन्हें रिश्तेदारों के साथ समय बिताते भी देखा जाता है। पिछले दिनों उन्होंने भांजी के साथ बंदर को केले व बिस्किट खिलाते हुए फोटो शेयर की थी। अब 26 नवंबर को उनकी फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा का भी अहम रोल है।

न्यूयॉर्क छोड़ भारत लौट सकती हैं शाहरुख की बेटी सुहाना

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। सुहाना की लेटेस्ट फोटो देखकर लग रहा है कि वे न्यूयॉर्क छोड़ रही हैं। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने कुछ नहीं लिखा और सिर्फ टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया है। सुहाना ने चलते हुए ट्रक की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है।

इस पर लिखा है, 'चिंता मत करो। भले ही आप न्यूयॉर्क छोड़ दें, आप हमेशा न्यूयॉर्कर रहेंगे।' फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सुहाना साल 2019 में न्यूयॉर्क गई थी और वो वहां पर पढ़ाई कर रही थीं। सुहाना अक्सर कॉलेज की लाईब्रेरी तो कभी घर की तस्वीरों की फोटो अपलोड करती हैं। कुछ समय पहले हैलोवीन पार्टी की फोटो में वे ब्लू ड्रेस पहने काफी स्टनिंग लग रही थीं।

salim khan,suhana khan,pankaj tripathi,Salman Khan,newyork,sherdil movie,bollywood news in hindi

सत्य घटना पर आधारित है शेरदिल, पंकज ने की डायरेक्टर की तारीफ

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अक्षय कुमार के साथ ओएमजी के मचअवेटेड सीक्वल को पूरा करने के बाद अब श्रीजीत मुखर्जी की अगली फिल्म शेरदिल की शूटिंग शुरू कर दी है। उनके साथ अभिनेता नीरज काबी और सयानी गुप्ता भी हैं। शेरदिल की शूटिंग 2020 में शुरू होनी थी, लेकिन इसे महामारी के कारण टाल दिया गया था। पंकज कहते हैं कि श्रीजीत एक शानदार निर्देशक हैं। उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनका काम बोलता है। जब मुझे शेरदिल की पेशकश की गई, तो मैं काफी उत्साहित हुआ। कहानी का अपने आपमें एक निश्चित चरित्र है।

यह खूबसूरती से लिखी गई स्क्रिप्ट है और श्रीजीत पर भरोसा है कि वे हर किरदार को मजबूती से जीवंत करेंगे। यही उनकी खूबी है। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज द्वारा सह-निर्मित किया जा रहा है। फिल्म पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हुई एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है, जहां ग्रामीण अपने बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को बाघों के शिकार के लिए छोड़ देते थे और फिर प्रशासन से मुआवजे का दावा करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर