न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलीम खान ने किया बेटे का बचाव, कहा-सलमान ने कभी कॉकरोच नहीं मारा, उगाही के लिए मिल रही हैं धमकियां

राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सुपरस्टार सलमान खान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की चर्चाएं हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 11:02:23

सलीम खान ने किया बेटे का बचाव, कहा-सलमान ने कभी कॉकरोच नहीं मारा, उगाही के लिए मिल रही हैं धमकियां

राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सुपरस्टार सलमान खान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की चर्चाएं हो रही हैं। बिश्नोई गैंग सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हमला करने के साथ धमकी भी दे चुका है। धमकियों का सिलसिला शुरू होने के बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान हर जगह पुलिस घेरे में दिख रहे हैं। इस बीच सलमान के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान (88) ने साफ किया है कि उनका बेटा कभी माफी नहीं मांगेगा।

सलीम ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान माफी नहीं मांगेंगे। सलमान ने कभी जानवरों का शिकार नहीं किया। सलमान को मिल रहीं धमकियां सिर्फ उगाही के लिए हैं। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। सलमान ने कभी साधारण कॉकरोच को भी नहीं मारा। हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते हैं। लोग हमसे कहते हैं कि आप हमेशा नीचे जमीन पर देखते हैं। आप बहुत विनम्र हैं।

मैं उनसे कहता हूं कि यह शर्म की बात नहीं है। मुझे डर है कि कोई कीड़ा भी मेरे पैरों के नीचे आकर घायल हो जाएगा। मैं उन्हें भी बचाता रहता हूं। बीइंग ह्यूमन ने कई लोगों की मदद की है। कोविड के बाद इसमें गिरावट आई, लेकिन उससे पहले हर दिन लंबी कतारें लगती थीं। कुछ को सर्जरी की जरूरत थी, कुछ को अन्य मदद की जरूरत थी। हर दिन 400 से ज्यादा लोग मदद की उम्मीद में आते थे।

salim khan,writer salim khan,Salman Khan,superstar salman khan,salim salman,salman apologize,bishnoi community,lawrence bishnoi,galaxy apartment

खान फैमिली को गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के बाद से माननी पड़ती हैं पुलिस की बातें

इस दौरान सलीम की आंखों में आंसू नजर आए। उन्होंने कहा कि आज सभी बातें निपटा दीजिए, बाद में मौका मिले ना मिले। लोगों ने इधर-उधर कह रखा है कि छोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं। कोई तो सक्सेसफुल होगा। मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं बहुत कंफर्टेबल हूं। कोई प्रॉब्लम नहीं है। जब सलीम से पूछा गया कि क्या किसी तरह की टेंशन है, तो उन्होंने कहा कि एक जो आजादी थी वो नहीं है, यहां नहीं जाना, वहां नहीं जाना।

ये नहीं करना, वो नहीं करना। पुलिस वाले जो कह रहे हैं वो आपको सुनना पड़ेगा। उसमें ये तो नहीं करना है कि नहीं हम तो निकलेंगे। मैं बिल्कुल ठीक हूं। एक जमाने से हम जहां बैठते थे, पुलिस वाले कह रहे हैं वहां नहीं बैठें, कोई कंपाउड के बाहर से फायरिंग कर सकता है। यहां बैठते तो कहते हैं यहां गोलियां चली हैं, तो यहां नहीं बैठें, तो ठीक है। सलीम ने इस दौरान ये भी साफ किया बाबा सिद्दीकी की हत्या का सलमान से कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री