न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना की शादी में शामिल नहीं होंगे सलमान! अक्षय ने शेयर किया जैकलीन का ‘जुगाड़’ वीडियो, फरहान अख्तर...

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी की खबरों का बाजार गरम है। कहा जा रहा है कि वे 7-8 दिसंबर को राजस्थान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 5:44:40

कैटरीना की शादी में शामिल नहीं होंगे सलमान! अक्षय ने शेयर किया जैकलीन का ‘जुगाड़’ वीडियो, फरहान अख्तर...

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी की खबरों का बाजार गरम है। कहा जा रहा है कि वे 7-8 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर फोर्ट में रॉयल वेडिंग करेंगे। स्टार होटल ताज और द ओबेरॉय को बुक कर लिया गया है। गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। शादी में कई सेलेब्स हिस्सा लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि सलमान शादी में शिरकत नहीं करेंगे। दरअसल सलमान पिछले दिनों शाहरुख खान के साथ पठान की शूटिंग कर रहे थे। बीच में आर्यन खान मामले की वजह से शूटिंग रुक गई थी। अब एक बार फिर से शूटिंग शुरू हो रही है।

ऐसे में मेकर्स शाहरुख और सलमान के हिस्से की शूटिंग पूरी करना चाह रहे हैं। ये डेट कैटरीना की शादी के आस-पास ही मानी जा रही है। सलमान के शादी का हिस्सा नहीं बनने का एक और कारण बताया जा रहा है। दिवाली पर डायरेक्टर कबीर खान-मिनी माथुर के घर ही विक्की-कैटरीना का रोका हुआ था। कैटरीना, कबीर को भाई मानती हैं। दूसरी ओर, सलमान की कबीर से बोलचाल बंद है। फिल्म ट्यूबलाइट के दौरान उनके बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो गई थी।

राम सेतु की शूटिंग में बिजी हैं अक्षय और जैकलीन

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जैकलीन फर्नांडिस राम सेतु फिल्म के लिए साथ में शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच अक्षय ने जैकलीन का फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें जैकलीन हेलीकॉप्टर की राइड के दौरान बीच हवा में जुगाड़ से बालों को कर्ल करती दिख रही हैं। जैकलीन हेलीकॉप्टर की विंडो सीट पर बैठी हैं। जैकलीन ने व्हाइट टीशर्ट पहनी है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। जैकलीन कुछ बालों को खिड़की के छोटे छेद से बाहर निकाल देती हैं और उन्हें कुछ देर हवा में उड़ने देती हैं। हवा से उनके बाल कर्ल हो जाते हैं। जैकलीन ऐसा दो बार करती हैं।

अक्षय ने कैप्शन में लिखा, लड़कियां इनसे प्रेरणा ले सकती हैं। यह वीडियो देखने के बाद एक फैन ने लिखा, इसके लिए ऊपर जाना होगा क्या, वहीं दूसरे ने लिखा संभल के मैम कहीं जुल्फें ना उड़ जाएं। राम सेतु में नुसरत भरुचा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। राम सेतु अगले साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी। इसे थिएटर के साथ अमेजन प्राइम पर भी स्ट्रीम किया जाएगा।

Salman Khan,Akshay Kumar,farhaan akhtar,katrina kaif,jacqueline fernandez,bollywood news in hindi

सुप्रीम कोर्ट ने की गे शख्स को जज बनाने की सिफारिश, फरहान ने लिखा...

सीनियर एडवोकेट सौरभ कृपाल दिल्ली हाईकोर्ट के अगले न्यायाधीश हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सौरभ जज बनाने की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 नवंबर को एक बैठक में यह सिफारिश की। अब तक सौरभ के नाम पर 4 बार आपत्ति जताई जा चुकी है। कॉलेजियम के फैसले पर फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर ने ट्वीट किया है। फरहान ने लिखा कि ऐतिहासिक दिन, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सौरभ कृपाल को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में चुना है।

सेक्सुअल ओरिएंटेशन पर नहीं, बल्कि योग्यता पर ध्यान देने और दिमाग को संवेदनशील बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। जो आज पहला है वह कल सामान्य होने की उम्मीद है। कुडोज। उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोर्ट ने खुद को गे (समलैंगिक) बताने वाले शख्स को जज बनाने की सिफारिश की है। साल 2017 में भी दिल्ली हाईकोर्ट कॉलेजियम ने सौरभ को जज बनाने की सिफारिश की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर