न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद पर दर्शकों को डबल ट्रीट देने की तैयारी में साजिद नाडियाडवाला, सिकन्दर के साथ जुड़ेगा इस 300 करोड़ी फिल्म का ट्रेलर

हिन्दी सिनेमा के जाने माने निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला वर्ष 2025 की शुरू अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म सिकन्दर के साथ करने जा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 2:51:01

ईद पर दर्शकों को डबल ट्रीट देने की तैयारी में साजिद नाडियाडवाला, सिकन्दर के साथ जुड़ेगा इस 300 करोड़ी फिल्म का ट्रेलर

हिन्दी सिनेमा के जाने माने निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला वर्ष 2025 की शुरूआत अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म सिकन्दर के साथ करने जा रहे हैं। सलमान खान अभिनीत और एआर मुरुगादॉस निर्देशित सिकन्दर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

इस फिल्म के प्रदर्शन के साथ ही साजिद नाडियाडवाला अपनी सफलतम फ्रेंचाइजी हाउसफुल की अगली कड़ी हाउसफुल 5 से दर्शकों को रू-ब-रू कराने जा रहे हैं। सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि साजिद सिकन्दर के साथ अक्षय कुमार सहित 13 बड़े सितारों वाली फिल्म के ट्रेलर को जोड़ने जा रहे हैं। तरुण मनखुसानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 आगामी गर्मियों में 6 जून को प्रदर्शित होगी।

हाउसफुल 5 के बारे में कहा जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में साजिद नाडियाडवाला ने 300 करोड़ का भारी भरकम खर्च किया है। यह हिन्दी सिनेमा की पहली ऐसी सफलतम कॉमेडी फ्रेंचाइजी है जिसका पाँचवां भाग सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रहा है। इससे पहले जितनी भी फ्रेंचाइजी फिल्में आई हैं उनके अब के दो या तीन भाग ही प्रदर्शित हो पाए हैं। उदाहरण के तौर पर YRF की टाइगर सीरीज जिसके तीन भाग आ चुके हैं, वॉर जिसका दूसरा भाग आने वाला है, मर्दानी जिसका 3रा भाग आने वाला है, भूल भुलैया जिसके 3 भाग सामने आ चुके हैं, गदर जिसका दूसरा भाग 2023 में प्रदर्शित हुआ था और अब तीसरे भाग की तैयारी की जा रही है।

वर्ष 2025 में साजिद नाडियाडवाला दर्शकों सामने अपने बैनर की 4 प्रमुख फिल्मों को लेकर आने वाले हैं, जिनमें से सबसे पहली फिल्म सिकन्दर है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में है। इसके बाद उनके बैनर की दूसरी प्रदर्शित होने वाली फिल्म हाउसफुल 5 है, जिसमें 13 बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। यह अपने समय की सबसे बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म है। इसके बाद वे टाइगर श्रॉफ की सफलतम फ्रेंचाइजी बागी 4 को लेकर आएंगे और वर्ष के अन्त में वे शाहिद कपूर अभिनीत और विशाल भारद्वाज निर्देशित, जिसका अभी तक कोई टाइटल तय नहीं किया गया है, सिनेमाघरों में प्रदर्शित करेंगे।

सिकंदर 2025 की ईद पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्म है और साजिद को पूरा भरोसा है कि यह फ़िल्म दर्शकों को आकर्षित करेगी और सलमान खान की मौजूदगी में त्यौहारी सीज़न में दर्शकों का एक बड़ा वर्ग बड़ी स्क्रीन पर आएगा। इस फ़िल्म का उद्देश्य सिनेमा देखने जाने वाले दर्शकों से सीधे संवाद करना है।

साजिद सिकंदर के प्रचार प्रसार को फरवरी माह के अंत तक शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिससे मार्च के अन्त तक जब फिल्म प्रदर्शित हो, फिल्म के लिए सकारात्मक माहौल बन जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड