न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पिछले 6 साल में कई बार जान देने की सोच चुके ये, इन्होंने दिवंगत राजीव का अभी तक नहीं हटाया नंबर

फिल्ममेकर साजिद खान मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने कई फिल्में और शो प्रोड्यूस और डायरेक्ट की है। कोरियाग्राफर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Jan 2025 2:05:38

2 News : पिछले 6 साल में कई बार जान देने की सोच चुके ये, इन्होंने दिवंगत राजीव का अभी तक नहीं हटाया नंबर

फिल्ममेकर साजिद खान मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने कई फिल्में और शो प्रोड्यूस और डायरेक्ट की है। कोरियाग्राफर व डायरेक्टर फराह खान के भाई साजिद पर साल 2018 में तब खबरों में आए थे जब ‘मीटू मूवमेंट’ के तहत आरोप लगे थे। साजिद पर कई महिलाओं ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। इसके बाद साजिद ने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली थी। अब साजिद ने बताया कि इस सबने उन पर कितना प्रभाव डाला। साजिद ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि पिछले 6 सालों में मैंने कई बार अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचा।

ये बहुत ही बुरा दौर था। मेरे पास कोई काम नहीं था, इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन से क्लीयरेंस मिलने के बाद भी। इस दौर में मुझे अपना घर बेचना पड़ा और किराये के अपार्टमेंट में रहना पड़ा क्योंकि मेरे पास कोई काम नहीं था। मैं बहुत ही ढीठ था, इसलिए मैं लोगों को गलत तरीके से परेशान करता था। जब भी मुझे एहसास होता तो मैं माफी भी मांग लेता था लेकिन जब काम रुकता है तो आप अपनी जिंदगी को लेकर सवाल करने लगते हो। मैं काफी शांत हो गया। अब मैं सिर्फ सर्वाइव करने के लिए काम करना चाहता हूं।

मैं हर परिस्थिति में साइलेंट रहना चूज करता हूं क्योंकि मेरी मां ने सिखाया था साइलेंस गोल्डन है। उल्लेखनीय है कि जब साजिद पर आरोप लगे थे तब वे फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में काम कर रहे थे। उन्होंने बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी। इसके कुछ समय बाद साजिद को ‘बिग बॉस 16’ में देखा गया था। साजिद ने कहा कि मैंने ‘हाउसफुल 4′ इसलिए छोड़ दी, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि तारीखों में फेरबदल हो। मेरा मामला मीडिया द्वारा एकतरफा ट्रायल था। मैंने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया और मैं कभी नहीं करूंगा। मेरी मां ने मुझे जेंडर इक्वैलिटी (लैंगिक समानता) में विश्वास दिलाना सिखाया। मुझे नहीं पता था कि मेरे शब्दों की मुझे इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

sajid khan,filmmaker sajid khan,metoo allegations,farah khan,sajid farah,khushboo sundar,rajiv kapoor,khushboo rajiv,actor rajiv kapoor,rishi kapoor

राजीव को दिल की समस्या एल्कोहॉल एडिक्शन की वजह से हुई थी : खुशबू

‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम एक्टर राजीव कपूर का साल 2021 में निधन हो गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। राजीव की दोस्त एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने उनके बारे में बात की है। खुशबू ने विकी लालवानी के साथ बातचीत में कहा कि राजीव को दिल की समस्या एल्कोहॉल एडिक्शन की वजह से हुई थी। सबको पता था कि कुछ अनर्थ हो सकता है। कई कोशिशों के बाद भी वे लोग राजीव की मदद नहीं कर पाए। राजीव ठीक नहीं थे। उन्हें घुटने में काफी दिक्कत थी। इसके लिए वे कई सर्जरी करवा चुके थे। दुर्भाग्य से कोई आराम नहीं मिला।

हम सबको पता था कि चिम्पू ठीक नहीं हैं। जब चिम्पू का निधन हुआ तो मैं बॉम्बे में थी। मुझे बोनी कपूर ने उनकी मौत की खबर दी थी। उन्होंने फोन करके कहा कि चिम्पू नहीं रहे। यह मेरे लिए बुरे झटके की तरह था। मैंने राजीव से उनके निधन से एक दिन पहले बात की थी। कोविड के दौरान जब उन्हें फीवर था, तो बीमार होने के बाद भी वे पहले की ही तरह थे। वे अपनी सेहत को हल्के में ले रहे थे और जल्द मिलने का वादा किया था।

निधन के इतने सालों बाद भी मुझे लगता है कि राजीव साथ हैं। मैंने अब तक राजीव का नंबर भी डिलीट नहीं किया है। उन्होंने मुझे कई चीजें सिखाई थीं। मैं जैसे वॉक करती हूं उन्हें पसंद नहीं था तो उन्होंने मुझे बिना आवाज करे हील्स में वॉक करना सिखाया। बता दें राजीव दिवंगत एक्टर राज कपूर के बेटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ