Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ ने दूसरे बुधवार मचाया धमाल, तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए अब 300 करोड़ क्लब से कितनी दूर है ये फिल्म

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने 13वें दिन जबरदस्त कलेक्शन करते हुए धूम 3 और RRR जैसे ब्लॉकबस्टर्स को पीछे छोड़ दिया। जानिए कितने करोड़ की दूरी पर है यह फिल्म 300 करोड़ क्लब से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 7:36:09

 ‘सैयारा’ ने दूसरे बुधवार मचाया धमाल, तोड़े कई रिकॉर्ड, जानिए अब 300 करोड़ क्लब से कितनी दूर है ये फिल्म

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। यह रोमांटिक थ्रिलर न केवल सिनेमाघरों में लोगों को खींच रही है, बल्कि वीकेंड के साथ-साथ वीकडेज में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भले ही फिल्म ने दूसरे सोमवार को पहली बार सिंगल डिजिट में कमाई की हो, लेकिन मंगलवार और बुधवार को इसने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। आइए जानते हैं कि 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा।

‘सैयारा’ की 13वें दिन की कमाई कितनी रही?

निर्देशक मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान खड़ा किया है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा। हर दिन यह फिल्म अपने कलेक्शन से नई ऊंचाइयों को छू रही है। युवाओं से लेकर फैमिली ऑडियंस तक, हर वर्ग को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। 'सैयारा' ने न सिर्फ फिल्मों के सूने पड़े थिएटरों को फिर से चहकाया है, बल्कि दर्शकों को एक ऐसी कहानी दी है जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।
फिल्म की कमाई पर नज़र डालें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार:

पहले हफ्ते में फिल्म ने 172.75 करोड़ की कमाई की।

8वें दिन 18 करोड़, 9वें दिन 26.5 करोड़ और 10वें दिन 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन रहा।

11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 9.25 करोड़ और मंगलवार को 12वें दिन 10 करोड़ की कमाई हुई।

वहीं 13वें दिन (बुधवार) फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

इस तरह 'सैयारा' की अब तक की कुल कमाई 273.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

‘सैयारा’ ने पीछे छोड़ी कई बड़ी फिल्में

हालांकि बुधवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘सैयारा’ ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। 13वें दिन इसने धूम 3 के 271 करोड़ और आरआरआर के 272.78 करोड़ के नेट कलेक्शन को पार कर इतिहास रच दिया है। इस तरह 'सैयारा' ने खुद को एक मजबूत ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित कर लिया है।

अब 300 करोड़ क्लब से कितनी दूर है ‘सैयारा’?

अब सवाल ये उठता है कि 'सैयारा' 300 करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर है? मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म अब महज 26.5 करोड़ रुपये की दूरी पर है। यदि फिल्म का यही प्रदर्शन तीसरे वीकेंड में भी जारी रहा, तो यह 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली साल की दूसरी फिल्म बन जाएगी – 'छावा' के बाद।

कलेक्शन ट्रेंड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘सैयारा’ तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी। यदि यह फिल्म 300 करोड़ के पार जाती है, तो यह इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक का दर्जा पा जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका