न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ का जादू बरकरार, 21वें दिन की इतनी कमाई; अब सलमान कि इस फिल्म का तोड़ेगी रिकॉर्ड

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने 21वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। ₹308.45 करोड़ तक पहुंची फिल्म अब सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 8:12:14

‘सैयारा’ का जादू बरकरार, 21वें दिन की इतनी कमाई; अब सलमान कि इस फिल्म का तोड़ेगी रिकॉर्ड

18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। पहले ही दिन से इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने ऐसा कलेक्शन किया कि दर्शक और ट्रेड एनालिस्ट सभी चौंक गए। लगातार दो हफ्तों तक इसकी कमाई रफ्तार में रही और करोड़ों की बरसात करती रही। हालांकि, तीसरे हफ्ते में कई नई फिल्मों के आने से इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, फिर भी ‘सैयारा’ ने अपना दबदबा कायम रखा और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं, 21वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की।

21वें दिन का कलेक्शन

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ‘सैयारा’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को हिला डाला, बल्कि कई बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। भले ही तीसरे हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई हो, लेकिन ‘सैयारा’ ने सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 और महावतार नरसिम्हा जैसी नई रिलीज फिल्मों के बीच भी अच्छा कारोबार किया।

फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नज़र डालें—

पहले हफ्ते में कमाई: ₹172.75 करोड़

दूसरे हफ्ते में कलेक्शन: ₹107.75 करोड़

15वें दिन: ₹4.5 करोड़

16वें दिन: ₹6.75 करोड़

17वें दिन: ₹8 करोड़

18वें दिन: ₹2.35 करोड़

19वें दिन: ₹2.5 करोड़

20वें दिन: ₹2 करोड़

21वें दिन (अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार): ₹1.85 करोड़

इसके साथ ही, ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 21 दिनों में ₹308.45 करोड़ तक पहुंच चुका है।

सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’ को चुनौती

तीन हफ्तों के शानदार सफर के बाद अब ‘सैयारा’ की नज़र सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान के लाइफटाइम कलेक्शन ₹320.34 करोड़ पर है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए इसे करीब ₹12 करोड़ की और जरूरत है। उम्मीद है कि चौथे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आएगा और यह सलमान की फिल्म को पछाड़ देगी। अगर ऐसा होता है, तो ‘सैयारा’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 14वीं फिल्म बन जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि चौथे वीकेंड पर यह फिल्म कितना धमाल मचाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी