Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' की तूफानी रफ्तार जारी, तीसरे रविवार को भी दिखाया दम – जानें क्या पार हो गया 300 करोड़ का आंकड़ा?

मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ ने तीसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए 300 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है। जानिए अब तक का कलेक्शन और क्या ये फिल्म बनेगी सुपरहिट ब्लॉकबस्टर?

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 8:26:25

'सैयारा' की तूफानी रफ्तार जारी, तीसरे रविवार को भी दिखाया दम – जानें क्या पार हो गया 300 करोड़ का आंकड़ा?

निर्देशक मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी लहर उठाई है, जो थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म के लीड रोल में नजर आए फ्रेश फेस – अहान पांडे और अनीत पड्डा – जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। यह फिल्म न केवल अपने निर्माण लागत से कई गुना अधिक कमा चुकी है, बल्कि तीसरे सप्ताह में भी इसकी गति में कोई कमी नहीं आई है।

जहां बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ चुकी हैं, वहीं ‘सैयारा’ लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। कई नई रिलीज़ के बावजूद इसका कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा, खासकर तीसरे वीकेंड में जब इसके आंकड़ों में एक बार फिर उछाल देखा गया। आइए जानें तीसरे रविवार यानी रिलीज़ के 17वें दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।

तीसरे रविवार को ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस स्कोर

रिलीज़ के 17वें दिन ‘सैयारा’ ने एक बार फिर खुद को बॉक्स ऑफिस का चैंपियन साबित कर दिया है। इस समय फिल्म का मुकाबला ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों से है, वहीं महावतार नरसिम्हा भी हिंदी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन इन सबके बीच ‘सैयारा’ की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
फिल्म के तीसरे हफ्ते के आंकड़ों पर एक नजर:

- पहले सप्ताह में फिल्म ने 172.75 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया।

- दूसरे सप्ताह में भी यह रफ्तार थमी नहीं और फिल्म ने 107.75 करोड़ रुपये जोड़े।

- तीसरे शुक्रवार (15वां दिन) को फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की।

- 16वें दिन इसने उछाल दिखाया और 6.75 करोड़ रुपये जुटाए।

- और अब, 17वें दिन, यानी तीसरे रविवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, ‘सैयारा’ ने 8 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस तरह 17 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन पहुंच चुका है 299.75 करोड़ रुपये – बस 25 लाख रुपये की दूरी पर है 300 करोड़ क्लब।

300 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

तीसरे सप्ताहांत में भी ‘सैयारा’ ने जो कमाई की है, वह इसके मजबूत कंटेंट और म्यूजिकल अपील का प्रमाण है। यह फिल्म अब मात्र एक दिन की कमाई से 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

सोमवार को जैसे ही टिकट खिड़कियां खुलेंगी, उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म ‘पद्मावत’ (300.26 करोड़) और ‘सुल्तान’ (300.45 करोड़) को भी पीछे छोड़ देगी। ऐसा हुआ तो यह बॉलीवुड की 17वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

'सैयारा' की सफलता – नए सितारों का नया युग

सबसे खास बात यह है कि ‘सैयारा’ जैसे कंटेंट-ड्रिवन और संगीत प्रधान सिनेमा ने ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आज के दर्शक फ्रेश चेहरों को मौका देना चाहते हैं – बशर्ते कहानी दमदार हो।

यह फिल्म आने वाले समय के लिए एक उदाहरण बन गई है कि कैसे कम चर्चित कलाकार और सशक्त निर्देशन मिलकर भी बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की ये जीत बताती है कि अच्छे सिनेमा की पहचान करने वाले दर्शक आज भी सिनेमाघरों तक आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका