Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की कगार पर

सैयारा ने 18 जुलाई को रिलीज़ के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। बिना प्रचार के भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है और 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 8:24:01

'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की कगार पर

18 जुलाई को रिलीज़ हुई फिल्म 'सैयारा' लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दिन से ही इस फिल्म ने दर्शकों को आकर्षित किया और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा। साल 2025 की यह दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब यह 300 करोड़ क्लब में प्रवेश करने से बस कुछ कदम दूर है।

तीसरे शनिवार को भी नहीं थमा सैयारा का तूफान

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुमान के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार, यानी रिलीज़ के 16वें दिन, करीब 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े अभी आधिकारिक नहीं हैं, लेकिन अगर ये आँकड़े सटीक निकले, तो फिल्म की कुल कमाई 291 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी होगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों में ‘सैयारा’ के 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है।

नए चेहरों की बड़ी छलांग

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अहान और अनीत जैसे नए कलाकार नजर आए हैं। इन दोनों के लिए यह सफर बेहद खास और सफल रहा है। अपने डेब्यू में ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसी सफलता हासिल करना किसी सपने से कम नहीं है। इसने दोनों कलाकारों को एक अलग पहचान दी है और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।
पहले और दूसरे हफ्ते का प्रदर्शन

‘सैयारा’ की ओपनिंग शानदार रही थी—पहले दिन फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ जोरदार शुरुआत की। दूसरे दिन यह आंकड़ा 26 करोड़ तक जा पहुंचा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 35.75 करोड़ का जबरदस्त कारोबार किया। चौथे दिन फिल्म ने 24 करोड़, पांचवें दिन 25 करोड़, छठे दिन 21 करोड़ और सातवें दिन 19 करोड़ रुपये की कमाई की।

पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 172.75 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते का प्रदर्शन भी दमदार रहा और फिल्म ने 107.75 करोड़ का कलेक्शन किया। आठवें दिन भी फिल्म का ग्राफ गिरा नहीं—18 करोड़ की कमाई हुई। इसके बाद नौवें दिन 26.5 करोड़ और दसवें दिन 30 करोड़ रुपये का मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।

कम प्रचार, ज्यादा धमाल

फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और इसे YRF (यशराज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है। दिलचस्प बात यह रही कि फिल्म की रिलीज से पहले कोई प्रमोशनल कैंपेन नहीं चलाया गया था। ना तो कोई इंटरव्यू, ना इवेंट्स और ना ही टीवी पर जोरदार प्रचार। यहां तक कि फिल्म के लीड एक्टर्स को भी कहीं प्रमोशन में हिस्सा लेते नहीं देखा गया।

इसके बावजूद, जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। कह सकते हैं कि 'सैयारा' ने सिर्फ अपने कंटेंट और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों को बांधे रखा।

जल्द ही नया रिकॉर्ड बनेगा?

अब जबकि फिल्म महज 9 करोड़ दूर है 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सैयारा' आने वाले दिनों में और भी रिकॉर्ड बना सकती है। यह फिल्म न केवल कमाई में बल्कि एक उदाहरण बन चुकी है कि अगर कहानी दमदार हो तो प्रचार की ज़रूरत नहीं पड़ती।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका