न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैयामी से महिला एजेंट ने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था, यह सुपरस्टार मना रहा अपना 65वां जन्मदिन

एक्ट्रेस सैयामी खेर (32) इन दिनों सनी देओल की फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 May 2025 2:09:01

2 News : सैयामी से महिला एजेंट ने कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था, यह सुपरस्टार मना रहा अपना 65वां जन्मदिन

एक्ट्रेस सैयामी खेर (32) इन दिनों सनी देओल की फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, जो पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच सैयामी ने खुलासा किया है कि जब वह 19 या 20 साल की थीं, तब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। सैयामी ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि मुझे जो भी ऑफर मिले, उनके लिए मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में एक एजेंट ने मुझे तेलुगु फिल्म के लिए बुलाया। उस वक्त मैं 19-20 साल की थी। उसने कहा कि आपको कॉम्प्रोमाइज करना होगा।

मैं जानती थीं कि कॉम्प्रोमाइज का मतलब काम के लिए सेक्शुअल फेवर से होता है लेकिन मुझे हैरानी इस बात की थी कि एक महिला एजेंट ने मुझे यह ऑफर दिया था। मैं उसे टेस्ट करने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि यहां एक महिला दूसरी महिला से ऐसा कह रही थी। मैंने इसे गहराई से महसूस किया। तब मैंने कहा कि मैम मैं समझ नहीं पा रही हूं कि आप क्या कह रही हैं? मैं बार-बार यह दोहराती रही और फिर आखिर उसने कहा कि देखो, तुम्हे समझना होगा। तो मैंने कहा कि सॉरी मैम, आपको लगता है कि मैं कोई ऐसी लड़की हूं, जिसे इस राह पर चलने की जरूरत है।

कुछ सीमाएं हैं, जिन्हें मैंने जिंदगी में कभी पार नहीं किया है। सैयामी ने इंटरव्यू के दौरान सर्जरी के बारे में भी बात की। सैयामी ने कहा कि लोगों ने मुझसे कहा कि मेरे होंठ छोटे हैं, मुझे लिप जॉब करवाना चाहिए। कुछ ने नाक की सर्जरी की सलाह दी। मैंने सर्जरी करवाने से इनकार कर दिया। मुझे अपने होंठ वैसे ही पसंद हैं जैसे वे हैं। यह मेरी पहचान है। अगर हर कोई कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं करवाएगा, तो सभी 'फैक्ट्री में बनी चीजों' जैसे दिखेंगे। किसी व्यक्ति की असली खूबसूरती उसके प्रदर्शन में होनी चाहिए, न कि बाहरी रूप में। हर इंसान की बनावट उसे खास बनाती है।

हमें ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए जहां असुरक्षा न हो। लोग किसी कलाकार के अभिनय को देखें, न कि उनके होंठ या नाक को। बता दें सैयामी को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 10 साल हो चुके हैं। सैयामी ने साल 2015 में तेलुगु फिल्म 'रे' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनका बॉलीवुड डेब्यू साल 2016 में फिल्म 'मिर्ज्या' से हुआ था। सैयामी मराठी में 'माउली', हिंदी में 'घूमर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

saiyami kher,actress saiyami kher,jaat,ghoomar,saiyami casting couch,saiyami compromise,mohanlal,south indian actor mohanlal,mohanlal birthday

मोहनलाल को ममूटी सहित इन दिग्गज सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल आज बुधवार (21 मई) को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहनलाल को फैंस के साथ फिल्मी और राजनीति जगत की हस्तियां भी बर्थडे विश कर रही हैं। मोहनलाल के करीबी और मलयालम सिनेमा के स्तंभ में से एक माने जाने वाले ममूटी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डियर लाल।’ साथ में दोनों की एक पुरानी मुस्कुराती तस्वीर शेयर की। अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने थ्रोबैक फोटो के साथ शुभकामनाएं दीं।

निविन पॉली ने इंस्टाग्राम पर मोहनलाल के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे लालेट्टा।’ मोहनलाल की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी उन्हें ‘सबसे प्रेरणादायक इंसान’ बताया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे डियर लाल सर। हमेशा प्यार और सम्मान।” मोहनलाल की हालिया फिल्म ‘थुदारुम’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक करीब 205 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

रिलीज के पहले ही दिन 4.28 लाख टिकटों की बिक्री हुई थी, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। मोहनलाल ने अपने करिअर की शुरुआत छोटी भूमिकाओं से की थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम बना लिया। वे 45 साल के करिअर में 400 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ