न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ ट्रेलर रिव्यू: जुनून, इश्क और दर्द से भरी अहान-अनीत की कहानी ने छुआ दिल

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसकी झलक ने दर्शकों के दिल को छू लिया है। ट्रेलर में जुनूनी मोहब्बत, दिल तोड़ने वाली कहानी और शानदार संगीत का ऐसा मिश्रण है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में पहले ही जगह बना चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 5:01:17

‘सैयारा’ ट्रेलर रिव्यू: जुनून, इश्क और दर्द से भरी अहान-अनीत की कहानी ने छुआ दिल

बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक जोड़ी की एंट्री होने जा रही है — अहान पांडे और अनीत पड्डा के रूप में। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसकी झलक ने दर्शकों के दिल को छू लिया है। ट्रेलर में जुनूनी मोहब्बत, दिल तोड़ने वाली कहानी और शानदार संगीत का ऐसा मिश्रण है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में पहले ही जगह बना चुकी है।

ट्रेलर में अहसासों की बौछार

‘सैयारा’ का ट्रेलर एक भावनात्मक और तीव्र प्रेम कहानी को बयां करता है, जिसमें यंग टैलेंट अहान पांडे एक संघर्षरत सिंगर के रूप में नजर आते हैं, जबकि अनीत पड्डा एक संवेदनशील सॉन्ग राइटर की भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत हल्की-फुल्की मुलाकातों से होती है और जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, मोहब्बत गहराती है और फिर अंत में दर्द, बिछड़ाव और टूटे सपनों की झलक सामने आती है।

मोहित सूरी की खासियत मानी जाने वाली इंटेंस लव स्टोरीज़ और म्यूज़िक यहां भी प्रभावशाली दिखता है। बैकग्राउंड स्कोर और सैयारा टाइटल ट्रैक दर्शकों के कानों में गूंजते हैं और दिल को स्पर्श करते हैं। मोहित की फिल्में शानदार म्यूजिक के लिए जानी जाती हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्लाह और अर्सलान निजामी ने कंपोज किया है और इरशाद कामिल के बोल हैं। यह पहले ही धूम मचा रहा है। इसके अलावा, 'बरबाद' और 'हमसफर' जैसे गाने भी लोकप्रिय हो चुके हैं।

ट्रेलर देखकर आपको आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘आशिकी 2’ की भी याद आएगी। ट्रेलर के कई सीन ‘आशिकी 2’ की तरह दिखते हैं, लेकिन ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इस बार हीरो मरेगा नहीं, बल्कि एक ‘सैयारा’ बनकर यानि तारा बनकर चमकने वाला है। इन सबके बीच अहान और अनीत अपनी ताजगी के साथ एक अलग पहचान बना लेते हैं।

भाई-भतीजावाद पर भी साधा निशाना

ट्रेलर की शुरुआत में अहान पांडे एक डायलॉग बोलते नजर आते हैं जो आज के बॉलीवुड में ‘नेपोटिज्म’ को लेकर चल रही बहस पर तंज करता है। लेकिन उसके बाद जिस आत्मविश्वास के साथ वो अपने किरदार को निभाते दिखते हैं, वह उनके अभिनय कौशल का प्रमाण बन जाता है। यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कथा नहीं बल्कि संघर्ष, पहचान और आत्मसम्मान की भी कहानी है।

18 जुलाई को होगी रिलीज

वाईआरएफ बैनर तले बनी ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी युवा पीढ़ी के प्यार, जुनून और पहचान की तलाश को उजागर करती है। अहान और अनीत की नई जोड़ी इस फिल्म से एक नए युग की शुरुआत करती दिख रही है, और दर्शक भी इस फ्रेश केमिस्ट्री को देखने के लिए उत्साहित हैं।

'सैयारा' का ट्रेलर एक बार फिर यह साबित करता है कि जब कहानी में दिल हो, म्यूजिक में आत्मा हो और एक्टिंग में सच्चाई हो, तो नए चेहरे भी दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत एक दमदार नोट पर की है। अब सबकी नजरें 18 जुलाई पर टिकी हैं, जब ये जुनूनी मोहब्बत सिल्वर स्क्रीन पर अपनी पूरी ताकत से सामने आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी