न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ स्टार अहान और अनीत का यह वीडियो देख लग रहीं डेटिंग की अटकलें, एक्टर ने लिखा इमोशनल नोट

डायरेक्टर मोहित सूरी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ की मदद से एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू चलाने में सफल रहे। फिल्म इस साल की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 11:42:52

2 News : ‘सैयारा’ स्टार अहान और अनीत का यह वीडियो देख लग रहीं डेटिंग की अटकलें, एक्टर ने लिखा इमोशनल नोट

डायरेक्टर मोहित सूरी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ की मदद से एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू चलाने में सफल रहे। फिल्म इस साल की सफलतम फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की कहानी और नए कलाकार अहान पांडे व अनीत पड्डा की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म में अहान-अनीत को देख ऐसे लगा जैसे वे वास्तव में एक-दूसरे के लिए बने हैं। अब हाल ही में दोनों कलाकारों को मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेटिजंस उनकी डेटिंग की अटकलें लगा रहे हैं। वीडियो में अहान और अनीत को एक मॉल में स्थित डिओर शोरूम से बाहर निकलते हुए देखा गया।

दोनों फेस मास्क लगाए नजर आए। अहान तभी अनीत की ओर अपना हाथ बढ़ाते हैं। ऐसा लगता है कि वे एक्ट्रेस का हाथ पकड़ना चाहते हों। हालांकि अनीत को पता था कि वहां पैपराजी हैं। ऐसे में उन्होंने सबके सामने अहान का हाथ पकड़ने से मना कर दिया। अहान ब्लैक जैकेट और लाइट ब्लू जींस में बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे, जबकि अनीत ने स्काई-ब्लू शर्ट और डेनिम पहना था। यह वीडियो सामने आते ही इस जोड़ी को लेकर पहले से उत्साहित फैंस के कमेंट्स दनादन आने शुरू हो गए।

एक यूजर ने लिखा, “वो उनका हाथ पकड़ना चाहते थे।” दूसरे ने लिखा, “ये दोनों पक्का डेट कर रहे हैं।” तीसरे फैन ने लिखा, “हम इन्हें फिर से ऑनस्क्रीन साथ देखना चाहते हैं। इनकी केमिस्ट्री तो कमाल की है।” हालांकि अभी तक दोनों ने ही इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके चाहने वाले इस रिश्ते पर मोहर लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अहान पांडे ने दादी को याद करते हुए लिखा, काश वह आज ‘कृष’ को देख पातीं…

‘सैयारा’ ने भारत में 300 से ज्यादा और दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इस सफलता पर अहान ने लंबी पोस्ट लिखी है। अहान ने फिल्म से अपनी अनसीन फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “कभी ये नहीं सोचा था मुझे इतना प्यार मिलेगा, दादी मुझे हमेशा राज बुलाती थी, काश वह आज ‘कृष’ को देख पातीं, भगवान को हमेशा ये कहता था कि अगर दुनिया मुझे पसंद ना भी करे, मुझे पता था…सितारों में सितारा, एक तन्हा तारा-दादी मेरी।

वहां से देखकर मुझे मुस्कुराएगी-ये सिर्फ आपके लिए है दादी। मुझे नहीं पता आगे मेरे लिए क्या है लेकिन इस पल में मैं अपने अस्तित्व तक प्यार महसूस कर रहा हूं आप सबके लिए। और ये एहसास मैं हमेशा-हमेशा के लिए अपने दिल में रखूंगा। मैं वादा करता हूं कि अब दोगुनी मेहनत करूंगा, दोगुना अच्छा बनूंगा ये सब आपके लिए, लेकिन साथ ही उस बच्चे के लिए भी जो मेरे अंदर है। वह बच्चा जिसके पैर डांस में साथ नहीं देते थे, जो स्टेज पर जाने से पहले डर जाता था, जिसे हमेशा कहा जाता था कि तुमसे नहीं होगा।

हम सबके अंदर वो बच्चा होता है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब उस बच्चे को खुश करते रहें, क्योंकि आपके अंदर का वो बच्चा सबकुछ डिजर्व करता है। इस चमत्कार के लिए धन्यवाद। काश मैं आपमें से हर एक को गले लगा पाता। तेरे बिना तो कुछ ना रहेंगे।” ‘सैयारा’ में अहान और अनीत के साथ आलम खान, शान ग्रोवर, राजेश कुमार और वरुण बडोला की भी अहम भूमिकाएं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी