न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ ने 2 दिन में वसूला 100% बजट, वीकेंड 70 करोड़ के पार, 7 दिन 100 करोड़ की उम्मीद

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज दो दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 1:36:20

‘सैयारा’ ने 2 दिन में वसूला 100% बजट, वीकेंड 70 करोड़ के पार, 7 दिन 100 करोड़ की उम्मीद

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज दो दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छूने के साथ ही अपने बजट का शत-प्रतिशत वसूली कर ली है।

18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन ₹21 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड में साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। इससे इसने ‘रेड 2’ (₹19.25 करोड़) और ‘स्काई फोर्स’ (₹12.25 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। खास बात ये भी रही कि यह नए कलाकारों द्वारा सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है।

पॉजिटिव रिव्यूज़ और मजबूत माउथ पब्लिसिटी की वजह से फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन ₹25.63 करोड़ की कमाई की, जो पहले दिन से लगभग 22% ज्यादा है। इस तरह, दो दिन में कुल कलेक्शन पहुंचा ₹46.63 करोड़ — और यहीं से साफ हो गया कि फिल्म 30 करोड़ के बजट पर बनी है तो इसने अपनी लागत पूरी तरह वसूल ली है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में इसका बजट ₹60 करोड़ बताया गया है, जिसे लेकर अब भी स्पष्टता नहीं है।

फिल्म की सबसे बड़ी जीत यह भी है कि रिलीज से पहले अहान पांडे और अनीत पड्डा इंडस्ट्री में अनजान नाम थे। लेकिन ‘सैयारा’ की सफलता ने दोनों को यंग जनरेशन के नए स्टार के रूप में स्थापित कर दिया है। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खासा सराहा जा रहा है, जो फिल्म के संगीत और कहानी को और मजबूती देती है।

‘सैयारा’ की सफलता निर्देशक मोहित सूरी के लिए भी अहम है। ‘एक विलेन’ जैसी हिट फिल्म के बाद, लंबे समय तक उनके खाते में कोई बड़ी सफलता नहीं आई थी। लेकिन ‘सैयारा’ के साथ उनकी वापसी अब लगभग तय मानी जा रही है।

ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का मानना है कि अगर रविवार को फिल्म ₹20 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करती है, तो यह वीकेंड में ₹66 करोड़ पार कर सकती है। इस ट्रेंड को देखते हुए, ‘सैयारा’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ सकती है।

संगीत, रोमांस और यंग टैलेंट का ताज़ा मेल 'सैयारा' इस वीकेंड बॉलीवुड की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी बन सकता है। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी अपनी मजबूत जगह बना रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी