Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लॉकबस्टर की तैयारी में 'सैयारा', लागत से दोगुनी कमाई की, आगामी सप्ताह 200 करोड़, रोमांटिक फिल्मों का नया इतिहास लिखा

पांच दिनों के भीतर ही ‘सैयारा’ ने इतनी कमाई कर ली है कि अब यह फिल्म केवल हिट ही नहीं बल्कि सुपरहिट के दर्जे तक पहुंच चुकी है और अब यह ब्लॉकबस्टर श्रेणी की ओर तेजी से दौड़ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 11:28:37

ब्लॉकबस्टर की तैयारी में 'सैयारा', लागत से दोगुनी कमाई की, आगामी सप्ताह 200 करोड़, रोमांटिक फिल्मों का नया इतिहास लिखा

18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है। रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसके पहले हफ्ते का प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि दर्शकों ने इसे दिल से स्वीकारा है।

पांच दिनों के भीतर ही ‘सैयारा’ ने इतनी कमाई कर ली है कि अब यह फिल्म केवल हिट ही नहीं बल्कि सुपरहिट के दर्जे तक पहुंच चुकी है और अब यह ब्लॉकबस्टर श्रेणी की ओर तेजी से दौड़ रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म किसी बड़े स्टारकास्ट पर नहीं, बल्कि एक नए चेहरे – अहान पांडे – की लॉन्चिंग पर आधारित है, और इसके बावजूद फिल्म की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

क्या कहता है बॉक्स ऑफिस का फॉर्मूला?


किसी भी फिल्म को 'हिट' घोषित करने के लिए सबसे जरूरी होता है कि वह अपने कुल बजट से दुगुनी कमाई करे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सैयारा’ का कुल बजट लगभग 60 करोड़ रुपए बताया गया है, जिसमें निर्माण लागत के साथ-साथ पोस्ट-प्रोडक्शन, प्रचार-प्रसार और म्यूजिक समेत अन्य खर्च शामिल हैं। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए 120 करोड़ रुपए की कमाई जरूरी थी।

फिल्म ने पहले ही दिन 21.5 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन किया। दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवें दिन 25 करोड़ का कारोबार करते हुए फिल्म ने महज 5 दिन में 132.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ब्लॉकबस्टर की ओर बढ़े कदम, आगामी सप्ताह 200 करोड़

बॉक्स ऑफिस की परिभाषा के मुताबिक, 'सैयारा' ने अपना हिट टारगेट – 120 करोड़ – पार कर लिया है, और वह भी सिर्फ पांच दिनों में। ऐसे में अब यह फिल्म केवल एक 'हिट' नहीं, बल्कि 'सुपरहिट' की श्रेणी में आ चुकी है। अब यह फिल्म सुपरहिट श्रेणी को पार करके ब्लॉकबस्टर की ओर दौड़ रही है। 160 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए सैयारा ब्लॉकबस्टर फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो जाएगी।

अभी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक और सप्ताह का समय मिल गया है, क्योंकि आगामी सप्ताह कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित होने नहीं जा रही है। अजय देवगन ने सैयारा की सफलता को देखते हुए अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया है, अब यह फिल्म 1 अगस्त को परदे पर आएगी। ऐसे में जिस गति से सैयारा बॉक्स ऑफिस पर कारोबार कर रही है उसे देखते हुए यह आसानी से कहा जा सकता है कि यह आगामी सप्ताह 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
इस सफलता ने न सिर्फ अहान पांडे को इंडस्ट्री में एक मजबूत शुरुआत दिलाई है, बल्कि यशराज फिल्म्स की प्रमोशन रणनीति और कंटेंट-फोकस्ड अप्रोच को भी एक बड़ा बूस्ट दिया है। फिल्म को बिना किसी बड़े इवेंट या टीवी प्रमोशन के रिलीज किया गया था और इसके बावजूद दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया।

सोशल मीडिया पर भी ‘सैयारा’ की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के गाने, इसकी कहानी और एक्शन सीन खासतौर पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। दर्शक इसे "इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट" मान रहे हैं।

संक्षेप में कहें तो, 'सैयारा' की सफलता सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है, यह एक नए सितारे के उदय और कंटेंट-केंद्रित सिनेमा की जीत का प्रतीक बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका