न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'जाट' का रिकॉर्ड टूटा, 'सितारे ज़मीन पर' और 'हाउसफुल 5' भी रडार पर

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह इमोशनल लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। नई स्टार जोड़ी की ताज़गी और स्क्रीन पर उनकी केमेस्ट्री ने फिल्म को एक खास मुकाम तक पहुंचाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 8:19:55

‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 'जाट' का रिकॉर्ड टूटा, 'सितारे ज़मीन पर' और 'हाउसफुल 5' भी रडार पर

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करते हुए धमाका कर दिया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह इमोशनल लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। नई स्टार जोड़ी की ताज़गी और स्क्रीन पर उनकी केमेस्ट्री ने फिल्म को एक खास मुकाम तक पहुंचाया है। इसी दम पर फिल्म ने न केवल ‘जाट’ जैसी चर्चित फिल्म को पीछे छोड़ा, बल्कि ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘रेड 2’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी खतरे में डाल दिए हैं।

पहले दिन की कमाई ने चौंकाया

फिल्म ट्रेड एनालिटिक्स पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, ‘सैयारा’ ने अपने पहले ही दिन शाम 5 बजे तक ₹10.3 करोड़ की कमाई कर ली थी, जबकि अभी फिल्म के इवनिंग और नाइट शो बाकी थे। इस आंकड़े के साथ ‘सैयारा’ ने सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ का ₹9.5 करोड़ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के ₹10.7 करोड़ के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी पार कर जाएगी। अनुमान यह भी लगाए जा रहे हैं कि यदि रफ्तार बनी रही, तो ‘रेड 2’ (₹19.25 करोड़) और ‘हाउसफुल 5’ (₹24 करोड़) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड भी गिर सकते हैं।

फिल्म को लेकर चर्चा क्यों है?

‘सैयारा’ को लेकर गजब का माहौल है और इसके कई कारण हैं। सबसे पहला कारण है कि यह यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जो खुद एक बड़ी गारंटी मानी जाती है। दूसरा, फिल्म से दो नए चेहरे—आहान पांडे और अनीत पड्डा—बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं, जिनकी जोड़ी को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मोहित सूरी के निर्देशन में बुनी गई यह प्रेम कहानी दर्शकों की भावनाओं को गहराई से छू रही है। सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के भावुक पोस्ट्स और एक-दूसरे के लिए लिखे गए मैसेजेस ने इस फिल्म को और भी चर्चित बना दिया है। वहीं, मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों पर एडवांस बुकिंग के ज़रिए हाउसफुल शोज़ ने इस चर्चा को और हवा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी