Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ बनी बॉक्स ऑफिस की सनसनी, गिरावट के बावजूद ‘टाइगर 3’ समेत इन 3 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा; जानें कुल कलेक्शन

‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका! घटती कमाई के बावजूद फिल्म ने ‘कबीर सिंह’, ‘तान्हाजी’ और ‘टाइगर 3’ को पछाड़ते हुए 14 दिनों में ₹280.50 करोड़ का कलेक्शन किया। जानें कुल रिपोर्ट और नई फिल्मों से टक्कर का हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 7:19:54

‘सैयारा’ बनी बॉक्स ऑफिस की सनसनी, गिरावट के बावजूद ‘टाइगर 3’ समेत इन 3 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा; जानें कुल कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की नई रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाका किया है, उसने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। भले ही दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई थोड़ी सुस्त पड़ी हो, लेकिन इसने अब तक के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। खास बात यह है कि साल 2025 में अब तक रिलीज हुई लगभग हर बड़ी फिल्म को ‘सैयारा’ पीछे छोड़ चुकी है – ‘छावा’ को छोड़कर।

अब जब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते के अंतिम दिन यानी 14वें दिन पर पहुंच चुकी है, आइए जानें इसने अब तक कितना कलेक्शन किया और किन-किन फिल्मों को पछाड़ा।

दूसरे गुरुवार को ‘सैयारा’ की कमाई रही उम्मीद से बेहतर

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म जब सिनेमाघरों में उतरी थी, तो किसी को अंदाज़ा नहीं था कि ये रोमांटिक ड्रामा इतनी ऊंची उड़ान भरेगी। 2 घंटे 30 मिनट की इस कहानी ने दर्शकों को इस कदर बांध लिया है कि आज भी थिएटरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

हालांकि, दूसरे सप्ताह में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम हुई है और इसके साथ ही फिल्म की दैनिक कमाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। फिर भी ‘सैयारा’ लगातार बड़ी-बड़ी हिट फिल्मों को पछाड़ती जा रही है।
अब तक का कलेक्शन इस प्रकार है:

पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन: ₹172.75 करोड़

8वें दिन: ₹18 करोड़

9वें दिन: ₹26.5 करोड़

10वें दिन (संडे): ₹30 करोड़

11वें दिन: ₹9.25 करोड़

12वें दिन: ₹10 करोड़

13वें दिन: ₹7.5 करोड़ (25% की गिरावट के साथ)

14वें दिन: ₹6.50 करोड़ (सैकनिल्क की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार)

कुल मिलाकर, 14 दिनों में ‘सैयारा’ की कमाई ₹280.50 करोड़ तक पहुंच गई है।

‘सैयारा’ ने 14वें दिन भी तोड़े पुराने रिकॉर्ड

यह बात सच है कि दूसरे हफ्ते में कमाई में थोड़ी सुस्ती आई है, लेकिन ‘सैयारा’ की रफ्तार अभी भी कई फिल्मों से तेज़ है। 14वें दिन भले ही इसने सबसे कम कलेक्शन किया हो, फिर भी यह बॉलीवुड की 19वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म ने जिन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा है, वे हैं:

‘टाइगर 3’ – ₹276.62 करोड़

‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ – ₹277.75 करोड़

‘कबीर सिंह’ – ₹278.8 करोड़

‘सैयारा’ ने मात्र 14 दिनों में इन रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बना ली है।

अब नजरें इस पर हैं कि शुक्रवार को रिलीज़ हो रही दो नई फिल्मों – अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी व तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ – क्या ‘सैयारा’ के दबदबे को चुनौती दे पाएंगी या नहीं।

विशेष बात यह है कि ‘सैयारा’ की लोकप्रियता के चलते इन नई फिल्मों को अपेक्षाकृत कम स्क्रीन स्पेस मिला है। यंग जनरेशन में खासा पसंद की जा रही ‘सैयारा’ के मुकाबले ये दोनों फिल्में कैसा प्रदर्शन करेंगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका