वर्ल्ड वाइड हिन्दी सिनेमा 2025 की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘सैयारा’, सलमान की ‘सिकंदर’ को पछाड़ा
अहान पांडे के लिए ‘सैयारा’ एक शानदार लॉन्च पैड साबित हो रही है। जिस तेजी से यह फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रोथ कर रही है, उससे स्पष्ट है कि ‘सैयारा’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। सलमान खान की फिल्म को पीछे छोड़ना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, और यह इस बात का संकेत है कि बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल गया है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Wed, 23 Jul 2025 7:00:44
अहान पांडे की धमाकेदार डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड रचती जा रही है। महज पांच दिनों में इस फिल्म ने न सिर्फ भारत में धुंआधार कमाई की, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 132 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली सैयारा ने वैश्विक स्तर पर अब तक 188 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। उम्मीद की जा रही कि आज बुधवार को सैयारा वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के साथ ही विश्व भर में वर्ष 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली 5वीं हिन्दी फिल्म बन जाएगी।