न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Saiyaara: सिनेमाघरों के बाद OTT पर बना रही नए रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद, जब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, तो इसने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। महज कुछ ही दिनों में ‘सैयारा’ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बनकर उभरी है और लगातार नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में पहले पायदान पर बनी हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 7:45:57

Saiyaara: सिनेमाघरों के बाद OTT पर बना रही नए रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

बॉलीवुड की नई पीढ़ी की लव स्टोरी ‘सैयारा’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर तरफ छाई हुई है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद, जब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, तो इसने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। महज कुछ ही दिनों में ‘सैयारा’ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बनकर उभरी है और लगातार नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में पहले पायदान पर बनी हुई है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी, जिसमें अहान पांडेय और अनीत पड्डा की नई जोड़ी ने अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से दर्शकों को बांधकर रखा। फिल्म को Gen-Z की आशिकी कहा गया और इसकी तुलना 90 के दशक की लव क्लासिक्स से की गई। अब जब यह फिल्म 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आई, तो यहां भी दर्शकों का प्यार इसे भरपूर मिला।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सैयारा' को रिलीज के पहले ही हफ्ते में 3.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं, इसने नेटफ्लिक्स पर जर्मन फिल्म ‘फॉल फॉर मी’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक शीर्ष स्थान पर बनी हुई थी। यही नहीं, इसने मनोज बाजपेयी की ‘इंस्पेक्टर झेंडे’, विजय देवरकोंडा की फिल्म, जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर और काजोल की ‘मां’ जैसी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों को भी टक्कर देकर पीछे छोड़ दिया।

फिल्म की यह सफलता केवल ओटीटी तक सीमित नहीं रही। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 398.25 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड इसका टोटल कलेक्शन 569.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो ‘सैयारा’ लगातार नंबर 1 पर बनी हुई है। इसके बाद क्रमशः ‘इंस्पेक्टर झेंडे’, ‘किंगडम साम्राज्य’, ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘मॉरिसन’, ‘तेहरान’, ‘कराटे किड लेजेंड’, ‘मां’, ‘मैटेरियलिस्ट्स’ और ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘सैयारा’ की कहानी प्यार, दोस्ती और आत्म-खोज के इमोशनल सफर पर आधारित है। इसकी खास बात यह रही कि फिल्म ने युवा दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित किया, क्योंकि इसकी कहानी आज की पीढ़ी की सोच, जटिलताओं और भावनाओं को बड़ी सादगी से पेश करती है।

अगर आपने अब तक ‘सैयारा’ नहीं देखी है, तो यह सही वक्त है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध यह फिल्म न सिर्फ एक खूबसूरत प्रेम कहानी है, बल्कि रिश्तों को लेकर आपके नजरिए को भी छूने वाली है। अपने उम्दा निर्देशन, शानदार म्यूजिक और सधे हुए अभिनय से यह फिल्म आने वाले समय में भी दर्शकों की फेवरिट बनी रह सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह