न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैयारा’ की अनीत ने फैंस के लिए लिखा इमोशनल नोट, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन

‘सैयारा’ की सफलता से एक्ट्रेस अनीत पड्डा और एक्टर अहान पांडे का सितारा चमक गया है। वे रातों-रात बड़े स्टार बन गए। हर ओर उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 2:08:59

2 News : ‘सैयारा’ की अनीत ने फैंस के लिए लिखा इमोशनल नोट, सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता का निधन

‘सैयारा’ की सफलता से एक्ट्रेस अनीत पड्डा और एक्टर अहान पांडे का सितारा चमक गया है। वे रातों-रात बड़े स्टार बन गए। हर ओर उनकी चर्चा हो रही है। खास तौर से युवाओं में उन्हें लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। वे दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्हें सोशल मीडिया पर भी फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब अनीत (22) ने उनके चाहने वालों को एक प्यारा मैसेज दिया है। अनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपने किरदार की कुछ फोटो शेयर करने के साथ लिखा, “मैं यही कहना चाहूंगी कि मैं आप सबसे प्यार करती हूं। मैं आपको जानती नहीं हूं, लेकिन मैं ये जानती हूं कि मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।

यह सारा प्यार जो आपने मुझे देने में इतनी उदारता दिखाई है और मुझे नहीं पता कि इसे वापस देने के अलावा मुझे क्या करना चाहिए। मुझे अब आगे के लिए डर लग रहा है, डर लगा है कि मैं पूरा नहीं कर पाऊंगी। लेकिन जो मेरे पास है यहां तक मेरा छोटा सा पीस भी, मैं वो सब रख दूंगी। अगर ये आपको हंसाएगा या रुलाएगा या कुछ याद दिलाएगा तो शायद इसलिए मैं यहां हूं और मैं आगे कोशिश भी करती रहूंगी। इम्परफेक्ट, लेकिन उन सबके साथ हूं जो मेरे पास है क्योंकि आई लव यू।”

अनीत की यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे इसे वायरल करने के साथ जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें अपना क्रश बता रहा है तो कोई उन्हें उनके फ्यूचर के प्रोजेक्ट्स के लिए ऑल द बेस्ट बोल रहा है। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जो 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसमें अनीत ने एक युवा लेखिका वाणी बत्रा का रोल निभाया है, जो अल्जाइमर रोग से पीड़ित है।

यह कहानी प्रेम और यादों के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि अनीत की पहली फिल्म साल 2022 में आई ‘सलाम’ वेंकी थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था। इसमें काजोल और विशाल जेठवा लीड एक्टर्स थे। अब वह ‘न्याय’ फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग पिछले साल हो गई थी। यह फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है।

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली

कई सालों से सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के पिता सुंदर सिंह जॉली का आज गुरुवार (7 अगस्त) को निधन हो गया। वे 88 साल के थे और काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस दुखद खबर ने शेरा के परिवार और उनके करीबियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। वे न केवल सलमान के बॉडीगार्ड हैं, बल्कि उनके करीबी दोस्त भी हैं। शेरा की सलमान के लिए वफादारी और उनके बीच का भाईचारा हमेशा चर्चा में रहता है।

इस मुश्किल समय में सलमान खान और उनके फैंस शेरा के साथ अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। शेरा ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा, “मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज स्वर्ग सिधार गए हैं। अंतिम यात्रा शाम 4 बजे मेरे आवास 1902, द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज, लोखंडवाला बैक रोड के पास, ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई से शुरू होगी।” बता दें कि शेरा के लिए उनके पिता एक प्रेरणादायक और आदर्श व्यक्ति थे।

कुछ महीने पहले शेरा ने पिता का जन्मदिन मनाते हुए लिखा था, “मेरे ईश्वर, मेरे पिता, मेरी प्रेरणा, सबसे मजबूत इंसान को 88वां जन्मदिन मुबारक! मुझमें जो भी शक्ति है, वह आपसे ही आती है। हमेशा प्यार करता हूं पापा।” बता दें शेरा 1995 से सलमान के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। वे टाइगर सिक्योरिटी नामक एक सुरक्षा फर्म चलाते हैं, जो वर्षों से कई मशहूर हस्तियों को सुरक्षा दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी