Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान से नहीं हुआ तलाक, सायरा ने कहा-हम अभी भी पति-पत्नी हैं, रमजान में उमराह के लिए पहुंचीं हिना

हाल ही ऑस्कर विनर दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के स्वास्थ्य को लेकर आई खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 7:39:11

2 News : रहमान से नहीं हुआ तलाक, सायरा ने कहा-हम अभी भी पति-पत्नी हैं, रमजान में उमराह के लिए पहुंचीं हिना

हाल ही ऑस्कर विनर दिग्गज संगीतकार एआर रहमान के स्वास्थ्य को लेकर आई खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ गया। कुछ टेस्ट होने और ट्रीटमेंट के बाद उन्हें आज रविवार (16 मार्च) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बीच रहमान की पत्नी सायरा बानो का एक बयान सामने आया है जो चर्चाओं में है। यह बयान उन्होंने वॉइस नोट के जरिए दिया है जो कि उनकी वकील वंदना शाह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सायरा ने स्पष्ट किया है कि वे रहमान से अलग हो गई हैं, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है। सायरा ने कहा, “अस्सलाम अलेकुम, मैं सायरा रहमान हूं, मैं उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करती हूं। मुझे अभी खबर मिली है कि उन्हें सीने में दर्द हुआ है और उनका एंजियो किया गया है। ईश्वर के आशीर्वाद से, वे अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। मैं सभी को यह भी बताना चाहती हूं कि हम आधिकारिक रूप से तलाकशुदा नहीं हैं, हम अभी भी पति-पत्नी हैं। यह सिर्फ इतना है कि हम मेरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अलग हुए हैं।

पिछले दो सालों से, मैं ठीक नहीं हूं और मैं उन्हें स्ट्रेस नहीं देना चाहती थी। लेकिन मैं मीडिया से अनुरोध करूंगी कि वे मुझे 'एक्स वाइफ' न कहें क्योंकि हम केवल अलग हुए हैं, लेकिन मेरी सभी शुभकामनाएं अभी भी उनके साथ हैं। मैं सभी को, खासकर उनके परिवार को यह भी बताना चाहती हूं कि उन्हें किसी भी तरह का तनाव न दें और उनका ख्याल रखें। धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि रहमान और सायरा ने साल 1995 में शादी की थी। नवंबर 2024 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। सायरा की वकील वंदना शाह ने कपल के अलग होने के फैसले के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया था। दोनों तीन बच्चों खतीजा, रहीमा और अमीन के माता-पिता हैं।

ब्रेस्ट कैंसर की थर्ड स्टेज से जूझ रहीं हिना खान ने शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर की स्टेज थ्री से जूझ रही हैं। वह अपने फैंस को लगातार हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। अब रमजान के महीने में हिना उमराह के लिए पहुंचीं, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में हिना हिजाब पहने नजर आईं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फोटो शेयर की हैं। इसमें से पहली में एक्ट्रेस अकेले ही ग्रीन कलर का हिजाब पहनकर सेल्फी लेती दिखीं, वहीं दूसरी में वो अपने भाई के साथ पोज दे रही हैं।

हिना ने कैप्शन में लिखा, “दिल में आरजू जगी और अल्लाह ने कबूल फरमाई। सब लास्ट मोमेंट पर प्लान किया था और ठीक से हो भी गया।” इससे पहले हिना ने अपने नाखून की एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो कीमोथेरेपी के कारण सूख गए हैं और काफी नाजुक भी हो गए हैं। हिना ने लिखा कि ठीक है, आप में से बहुत से लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं, जिनमें मेरी बिल्डिंग के कुछ लोग भी शामिल हैं। मैंने कोई नेल पॉलिश नहीं लगाई है हाहाहाहा।

मैं नेल पेंट लगाकर कैसे प्रार्थना कर सकती हूं। थोड़ा दिमाग लगाओ मेरे प्यारे साथियों। नाखूनों का रंग उड़ना कीमोथेरेपी के सबसे आम साइड इफेक्ट में से एक है। मेरे नाखून नाजुक, सूखे हो गए हैं और कभी-कभार नाखून के बिस्तर से ऊपर उठ जाते हैं, लेकिन-लेकिन-लेकिन आपको पता है कि अच्छी बात क्या है यह सब अस्थायी है और याद रखें कि हम ठीक हो रहे हैं…अल्हम्दुलिल्लाह।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका