न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अस्पताल में भर्ती सायरा ने वेडिंग एनिवर्सरी पर लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, ‘बेबी जॉन’ में अब हुई इनकी एंट्री

दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (80) की आज शुक्रवार (11 अक्टूबर) को वेडिंग एनिवर्सरी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 8:08:02

2 News : अस्पताल में भर्ती सायरा ने वेडिंग एनिवर्सरी पर लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, ‘बेबी जॉन’ में अब हुई इनकी एंट्री

दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (80) की आज शुक्रवार (11 अक्टूबर) को वेडिंग एनिवर्सरी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह अपने दिवंगत पति दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में सायरा अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। सायरा को इस हालत में देख फैंस घबरा गए हैं और उनकी सलामती की कामना कर रहे हैं। सायरा ने लंबी-चौड़ी पोस्ट के साथ खुद की शादी का किस्सा बताया।

सायरा ने लिखा, “58 साल पहले मेरी सपनों की शादी की एक पुरानी याद अस्पताल के बिस्तर पर। दो सितारों की जमीन पर है मिलन आज की रात, पूरी रात 11 अक्टूबर को रेडियो पर बजता रहा, हमारी वेडिंग एनिवर्सरी…एक ऐसा दिन जो मैं चाहती हूं कभी खत्म ही न हो। हमारी शादी जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही अस्त-व्यस्त भी थी। मेरी शादी का लहंगा एक लोकल दर्जी की दुकान पर सिलवाया गया था, हमारे पास शादी के कार्ड छपवाने का भी समय नहीं था, क्योंकि सब कुछ बहुत जल्दी हो गया था।

अगर हमारे पास ज्यादा समय होता, तो मेरी मां कोई कसर नहीं छोड़तीं। निकाह वैसे तो नवंबर में होना था, लेकिन कुछ कारणों से हमें जल्दी में करना पड़ा। दिलीप साहब ने कलकत्ता से मेरी मां को फोन पर कहा-आप एक मौलवी को बुलवाएं और निकाह पढ़वा दें! जब बारात मेरे बंगले पर पहुंची, तो उनकी घोड़ी ढलान से नीचे उतरने लगी, जिसके कारण छाता साहब के सेहरे से टकराता रहा। जब हम रस्में कर रहे थे, तो फैंस की भीड़ मेरे घर पर आ गई, क्योंकि उनके पसंदीदा एक्टर की शादी हो रही थी। इतनी भीड़ थी कि मुझे, दुल्हन को, निकाह की रस्में करने के लिए नीचे उतरने में 2 घंटे लग गए!

सोचो, सबसे महान एक्टर की शादी में खाने की कमी पड़ गई थी! और सेल्फ इन्वाइटेड फैंस शादी से चम्मच, कांटा, जो कुछ भी उन्हें मिल सकता था इकट्ठा कर रहे थे। ये बहुत मजेदार था! फिर भी, मैं सातवें आसमान पर थी। आज, 3 साल बीत चुके हैं, जब मैंने आखिरी बार उनकी फिजिकल प्रजेंस महसूस की थी। कभी-कभी ये डरावना लगता है, लेकिन उनका सार अभी भी दिखाई देता है।

हाल ही में, मैं गंभीर रूप से अस्वस्थ थी और मुझे उसी कमरे, उसी बिस्तर पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां साहब ने अपनी बीमारी से उबरने के लिए दिन और रात बिताए थे। उन दिनों के दौरान उनकी लचीलाता ने मुझे ठीक होने और घर लौटने की ताकत दी। उनकी गैरमौजूदगी में भी, वे मुझे हिम्मत देते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि सायरा और दिलीप की शादी 11 अक्टूबर 1966 को हुई थी। दिलीप का 7 जुलाई 2021 को निधन हो गया था।

वरुण धवन की एक्शन मूवी ‘बेबी जॉन’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं एटली

‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली अब एक और एक्शन मूवी ‘बेबी जॉन’ प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके डायरेक्टर कलीस हैं। इसमें वरुण धवन हीरो हैं। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट आती रहती है। अब फिल्म में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की एंट्री हुई है। जैकी ने खुद यह पोस्टर शेयर किया है। इसमें जैकी का पूरा चेहरा नहीं दिखाया गया है। सिर्फ आंखों से नीचे का हिस्सा नजर आ रहा है। उनका लुक जबरदस्त है। जैकी ने पोस्टर शेयर कर लिखा, “कुछ बड़ा आने वाला है। आखिरी खुलासे के लिए जुड़े रहें।”

जैकी दिवाली पर रिलीज होने जा रही रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर मूवी ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगे। बता दें ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले कहा गया था कि फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि सलमान के सीक्वेंस को एटली ने तैयार किया है, जबकि पूरी पिक्चर को कलीस डायरेक्ट कर रहे हैं।

जहां तक वरुण के वर्कफ्रंट का सवाल हो ते वे पिछली बार श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ में दिखे। इसमें उनका कैमियो रोल था। इससे पहले साल 2023 में वरुण ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म ‘बवाल’ में जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। थिएटर्स में लीड एक्टर के रूप में वरुण की आखिरी फिल्म साल 2022 में आई ‘भेड़िया’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री