न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सायरा बानो, लिखा- मैं अकेली नहीं हूं, न अभी और न आगे कभी

बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ यानी दिलीप कुमार ने इस साल 7 जुलाई को दुनिया से विदाई ले ली थी। उनका आज शनिवार (11 दिसंबर) को 99वां जन्मदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Dec 2021 1:01:52

दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सायरा बानो, लिखा- मैं अकेली नहीं हूं, न अभी और न आगे कभी

बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ यानी दिलीप कुमार ने इस साल 7 जुलाई को दुनिया से विदाई ले ली थी। उनका आज शनिवार (11 दिसंबर) को 99वां जन्मदिन है। उनका जन्म पेशावर में हुआ था। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो एक बार फिर से भावुक हो गईं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सायरा ने पति को याद करते हुए एक लंबा-चौड़ा खत लिखा। सायरा ने लिखा, ‘मैं जानती हूं कि मैं न तो आज अकेली हूं और न कभी रहूंगी। दिसंबर 11 1922 को अविभाजित भारत के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में मेरे जान यूसुफ साहब जन्मे थे। दिलीप कुमार इस बात से बहुत खुश रहते थे और उन्हें गर्व भी होता था कि वे अविभाजित भारत में जन्मे और एक बड़े परिवार में पले-बढ़े, जो कि रिश्तों और बड़ों के सम्मान से बंधा हुआ था। साहब को अपने पिता से मिली देशभक्ति पर गर्व था।

उन्हें और उनके ग्यारह भाई-बहनों को सभी समुदायों और सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों से घुलने-मिलने की आजादी थी। अपने शानदार जीवन के बावजूद दिलीप साहब बहुत अलग और बहुत ही सहज थे। अपनी खुद की नजरों में भी वे एक साधारण इंसान थे। साहब से शादी के बाद मुझे ऐसे जीवन की आदत डालने में कोई परेशानी नहीं हुई, जहां अक्सर मेहमानों और विजिटर्स का स्वागत किया जाता था और पठान अंदाज में उनकी खातिरदारी की जाती थी। किसी खास मौके पर हम अपने घरों को पूरी तरह से लोगों से, फूलों और चमचमाती लाइटों से भरा हुआ पाते थे।

saira banu,dilip kumar,saira dilip,dilip kumar birthday,bollywood news in hindi

सायरा बानो के साथ 1966 में विवाह बंधन में बंधे थे दिलीप कुमार

वे बिना किसी हिचकिचाहट के मेरे साथ शॉपिंग करने जाते थे और छोटे ठेलों पर मिलने वाली भेलपूरी और आइसक्रीम का आनंद लेते थे। उनका कहना था कि जब कोई आम आदमी उनसे हाथ मिलाए और कहे कि उसे उनकी फिल्म अच्छी लगी तो यह उनके लिए सबसे बड़ा अवार्ड होता है। जैसा कि मैंने अपनी शादी की सालगिरह पर बताया था, वे हमारे बीच हैं, धीरे से मेरा हाथ थाम रहे हैं और अपनी भावनाओं को बिना शब्दों के ही व्यक्त कर रहे हैं। एक बार फिर मुझे यह पता चल गया कि मैं अकेली नहीं हूं, न अभी और न आगे कभी।

आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने सायरा से 11 अक्टूबर 1966 को 44 साल की उम्र में शादी रचाई थी। दिलीप साहब की प्रोफेशनल लाइक की बता करें तो उन्होंने साल 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने, दाग, मुगल ए आजम, देवदास, गंगा जमुना, नया दौर, मधुमति, राम औऱ श्याम, अमर, मशाल, शक्ति, क्रांति, कर्मा जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्हें आखिरी बार साल 1998 में आई उमेश मेहरा की फिल्म किला में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर