न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत में सुधार के बाद सायरा बानो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, घर में कर रही हैं आराम, इन्होंने दी जानकारी

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे अब अपने घर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Sep 2021 1:04:45

सेहत में सुधार के बाद सायरा बानो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, घर में कर रही हैं आराम, इन्होंने दी जानकारी

ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे अब अपने घर लौट आई हैं। सायरा के करीबी फैमिली फ्रेंड फैजल फारूकी ने यह जानकारी दी। 77 वर्षीय सायरा को 28 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ, हाई ब्लड प्रेशर और हाई शुगर के कारण खार के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कुछ दिन उन्हें आईसीयू में भी रखा गया। फैजल ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि सायराजी अब ठीक हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे घर वापस भी आ गई हैं और आराम कर रही हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।

saira banu,actress saira banu,dilip kumar,actor dilip kumar,saira dilip,saira junglee movie,faisal farooki,bollywood news in hindi

पति दिलीप कुमार के निधन से टूट गई हैं सायरा

गुरुवार को डॉक्टर ने बताया था कि सायरा को एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम है। उन्हें एंजियोग्राफी कराने की सलाह दी गई थी। दिलीप कुमार के निधन के बाद डॉक्टर ने बताया था कि सायरा बानो ने उनसे कहा, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली। साहब के बिना, मैं कुछ भी नहीं सोच पाऊंगी। सब लोग, कृपया प्रार्थना करें।" सायरा और दिलीप का 55 साल का साथ रहा। शादी के समय सायरा की उम्र 22 साल थी।

saira banu,actress saira banu,dilip kumar,actor dilip kumar,saira dilip,saira junglee movie,faisal farooki,bollywood news in hindi

सायरा ने 1961 में जंगली फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई को 98 साल की उम्र में निधन हो गया था। 'सगीना' और 'गोपी' सहित कई फिल्मों में एक साथ काम करने वाली दिलीप-सायरा की जोड़ी ने वर्ष 1966 में शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का लंबा फासला था। सायरा ने वर्ष 1961 में शम्मी कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म 'जंगली' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'ब्लफ मास्टर', 'झुक गया आसमान', पूरब और पश्चिम, 'आई मिलन की बेला', पड़ोसन, 'प्यार मोहब्बत', 'विक्टोरिया नंबर 203', 'आदमी और इंसान', 'रेशम की डोरी', 'शागिर्द' और 'दीवाना' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर