पटौदी खानदान के ‘नवाब’ एक्टर सैफ अली खान आज सोमवार (16 अगस्त) को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकार उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं। सैफ ने परंपरा फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। सैफ इस समय मालदीव में पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों तैमूर व जहांगीर के साथ छुटिटयों का मजा ले रहे हैं। करीना ने सैफ को बर्थडे विश करने के लिए एक परफेक्ट फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वे चारों नजर आ रहे हैं।
एक दूसरी फोटो में सैफ और करीना को पूल में डुबकी लगाते और समुद्र के सुंदर नजारे का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। करीना ने सैफ को विश करते हुए एक प्यारभरा कैप्शन भी लिखा। करीना ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे लव ऑफ माई लाइफ... इटरनिटी और उसके बाद भी, मैं बस आपका साथ चाहती हूं। इस पोस्ट पर करीना की खास दोस्त मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर सैफ को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही बहन सबा पटौदी ने भी दोनों की तरीफ कर कमेंट किया है। आपको बता दें कि 14 अगस्त को सैफ-करीना मालदीव रवाना हुए थे।














