न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तैमूर ने सैफ से पूछा था, ‘क्या आप मरने वाले हो?’ जेह ने दी है प्लास्टिक की तलवार, एक्टर ने बताई हमले की पूरी बात

तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव एक्टर सैफ अली खान (54) पर पिछले महीने हमला हो गया था। शरीफुल इस्लाम नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 12:31:35

तैमूर ने सैफ से पूछा था, ‘क्या आप मरने वाले हो?’ जेह ने दी है प्लास्टिक की तलवार, एक्टर ने बताई हमले की पूरी बात

तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव एक्टर सैफ अली खान (54) पर पिछले महीने हमला हो गया था। शरीफुल इस्लाम नाम का बांग्लादेशी शख्स सैफ के घर में घुस आया और उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए जिसके बाद वे कुछ दिन हॉस्पिटल में भर्ती रहे। सैफ धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। हमले के वक्त सैफ के दोनों बेटे तैमूर और जेह घर पर मौजूद थे। शरीफुल को सबसे पहले जेह के कमरे में स्पॉट किया गया था।

अब दिल्ली टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि हमले के दौरान और उसके बाद उनके बच्चों की रिएक्शन कैसी थी। सैफ ने कहा कि जब घर में मेरे और हमलावर के बीच हाथापाई हो रही थी तब जेह जग गया था और उसने यह सब नजारा थोड़ा बहुत देखा भी था। हालांकि मैं ये बात दावे से नहीं कह सकता, क्योंकि जाहिर तौर पर मैं हमलावर से हाथापाई में बिजी था। हमले के बाद मैं अपनी पीठ में दर्द महसूस कर सकता था।

मुझे इस तरह खून से लथपथ हालत में देखकर तैमूर ने मुझसे पूछा- क्या आप मरने वाले हो? मैंने कहा- नहीं। तैमूर इस सबके दौरान बिलकुल शांत और संतुलित था। उसने कहा कि मैं आपके साथ चलूंगा। ऊपर वाले का शुक्र है कि बच्चे ठीक हैं। जेह ने मुझे प्लास्टिक की एक तलवार दी है और कहा है- अगली बार चोर आए तो इसे अपने बिस्तर के पास रखना।

वो बोलता है कि गीता (हाउसहेल्प) ने अब्बा को बचाया और अब्बा ने मुझे। अब तैमूर सिक्योरिटी को लेकर थोड़ा परेशान रहता है। सारा बहुत भावुक हो गई थी, इब्राहिम भी बहुत भावुक हो गया था, जितना वो आमतौर पर हो जाते हैं जाहिर तौर पर उससे ज्यादा। वो साथ थे और उन्होंने मेरे साथ बहुत सा वक्त बिताया।

saif ali khan,actor saif ali khan,saif attack,taimur,jeh,Kareena Kapoor Khan,saif hospital,ibrahim ali khan,sara ali khan

सैफ अली खान ने बताया, करीना लगातार सबको कॉल कर रही थीं लेकिन…

मैं सभी का बहुत शुक्रगुजार हूं, पूरा परिवार साथ आ गया था लेकिन जाहिर तौर पर यह सभी के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। करीना ने बहुत हिम्मत से पूरा मामला संभाला और इस बात की तसल्ली करती हैं कि ऐसा कुछ दोबारा ना हो। सैफ ने आगे कहा कि जब मैं घायल हो गया था तो तैमूर, करीना और जेह साथ में ही सीढ़ियों से उतरे। उन्होंने आनन-फानन में ऑटो ढूंढना शुरू किया। मैंने उनसे कहा कि मुझे दर्द हो रहा है।

मेरी पीठ में कुछ तो हुआ है तो करीना ने कहा कि तुम हॉस्पिटल जाओ और मैं करिश्मा के घर जाती हूं। वह लगातार सबको कॉल कर रही थीं लेकिन देर रात की वजह से कोई कॉल पिक नहीं कर रहा था। हर कोई घर पर चिंता में था। मैंने सबसे कहा कि चिंता मत करो मैं ठीक हूं। मुझे कुछ नहीं होने वाला। शुरुआत में ऐसे दावे किए जा रहे थे कि सैफ के साथ इब्राहिम हॉस्पिटल गए थे, लेकिन बाद में लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया था कि सैफ 8 साल के बेटे तैमूर और एक स्टाफ मेंबर के साथ आए थे।

सैफ ने कहा कि तैमूर ने मुझसे कहा था कि वह भी मेरे साथ हॉस्पिटल जा रहा है। मैं जानता था कि तैमूर काफी छोटा है। वह क्या ही कर सकता था? लेकिन सच तो ये है कि बेटे के साथ होने से मुझे अच्छा लग रहा था। भगवान न करें कि कुछ हो जाता तो मैं यही चाहता कि बेटा साथ में रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ