न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ अली खान ने कतर में इसलिए खरीदा घर, विराट कोहली और प्रीति जिंटा का यह वीडियो हो रहा वायरल

इस साल जनवरी में एक्टर सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। उसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 1:47:06

2 News : सैफ अली खान ने कतर में इसलिए खरीदा घर, विराट कोहली और प्रीति जिंटा का यह वीडियो हो रहा वायरल

इस साल जनवरी में एक्टर सैफ अली खान पर एक अनजान शख्स ने उनके बांद्रा वाले अपार्टमेंट में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया था। उसके बाद से उनके पूरे परिवार में दहशत है। सैफ ने अपनी सुरक्षा काफी बढ़ा दी है। उनके दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट होने की बात सामने आ रही थी। इस बीच सैफ ने कतर में नया आलीशान घर खरीद लिया है। वैसे सैफ के पास उनका पुश्तैनी पटौदी पैलेस और बांद्रा में एक अपार्टमेंट पहले से मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ ने कतर में सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप द पर्ल में मौजूद ‘द रेजिडेंस’ में एक आलीशान घर खरीदा है। अलफर्डन ग्रुप द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद सैफ ने यह खुलासा किया।

सैफ ने कहा कि मुझे इस जगह ने काफी अट्रैक्ट किया है। छुट्टियों के लिए बने घर या दूसरे घर के बारे में जरूर सोचना चाहिए। कुछ चीजें हैं जिनके बारे में मैं सोचता हूं। एक तो ये कि कतर बहुत दूर नहीं है और वहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हालांकि सबसे जरूरी चीज ये है कि घर सुरक्षित होना चाहिए और वहां रहना मुझे बहुत अच्छा लगता है। एक द्वीप के अंदर यह घर बहुत ही शानदार और सुंदर है। ये रहने के लिए एक प्यारी जगह है। जब आप वहां होते हैं तो आपको जो एहसास होता है वह जरूरी चीज है।

वहां का व्यू और खाना कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके कारण मैंने इस घर को खरीदने का फैसला किया। मैं वहां कुछ काम के लिए गया था। मैं किसी चीज की शूटिंग कर रहा था, तभी मैं उस प्रॉपर्टी पर रहा। मुझे लगा कि ये कमाल का है और प्राइवेसी और विलासिता के बारे में कुछ ऐसा था जो मुझे सचमुच पसंद आया। यहां फूड मेन्यू को क्यूरेट किया गया था। इस तरह की कई चीजें थीं, जो मेरा ध्यान खींच रही थीं। ये घर से दूर घर जैसा महसूस हुआ, इसलिए इसे खरीदना बहुत आसान था। उल्लेखनीय है कि इन दिनों सैफ की आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की खूब चर्चाएं चल रही हैं। फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

saif ali khan,actor saif ali khan,saif attack,saif qatar,saif home,Kareena Kapoor Khan,jewel thief,preity zinta,virat kohli,preity virat,ipl 18,rcb,punjab kings

बेंगलुरु और पंजाब के मैच के बाद मिले विराट व प्रीति ने जीता फैंस का दिल

इन दिनों हमारे देश में आईपीएल-18 की धूम मची हुई है। लोग टीवी और स्टेडियम में इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इसके माध्यम से उन्हें दुनियाभर के टॉप क्लास क्रिकेटर्स के बीच तगड़ा कंपीटिशन देखने को मिलता है। साथ ही वहां से सेलेब्स की फोटो और वीडियो भी सामने आते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के सदस्य विराट कोहली और पंजाब किंग्स की मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें प्रीति हाथ में फोन लिए हैं और विराट उन्हें कुछ बता रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि विराट अपने दोनों बच्चों वामिका व अकाय की तस्वीर या वीडियो क्लिप प्रीति को दिखा रहे हैं। वीडियो बेंगलुरु और पंजाब के बीच मैच के बाद का है। इसमें प्रीति, विराट को बधाई देती दिखती हैं। इसके बाद प्रीति बड़े प्यार से फोन देख रही होती हैं। विराट कुछ बोलते हैं तो प्रीति जोर से हंसने लगती हैं। लोग इस बातचीत को क्यूट मोमेंट बता रहे हैं। वे अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों फोन में क्या देख रहे हैं।

कुछ यूजर्स को लग रहा है कि फोन विराट का है और वह इसमें प्रीति को अपने बच्चों की झलकियां दिखा रहे हैं। कुछ का मानना है कि फोन प्रीति का है जिसमें मैच से जुड़ा कुछ देख दोनों ठहाके लगा रहे हैं। बता दें विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अभी तक दोनों बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब और बेंगलुरु के बीच एक दिन के अंतराल पर दो मैच हुए। पहले में पंजाब तो दूसरे में बेंगलुरु जीता।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी