न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ ने ‘आदिपुरुष’ की विफलता पर तोड़ी चुप्पी, स्टारकिड्स व नेपोटिज्म पर बोले, हम बच्चे जरूर पैदा करते हैं...

एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड में 30 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव हैं। उनके इतने लंबे करिअर में फैंस को कई शानदार फिल्में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Feb 2024 7:21:32

सैफ ने ‘आदिपुरुष’ की विफलता पर तोड़ी चुप्पी, स्टारकिड्स व नेपोटिज्म पर बोले, हम बच्चे जरूर पैदा करते हैं...

एक्टर सैफ अली खान बॉलीवुड में 30 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव हैं। उनके इतने लंबे करिअर में फैंस को कई शानदार फिल्में देखने को मिली हैं। सैफ हर प्रकार के रोल को शिद्दत से निभाते हैं। हालांकि पिछले साल आई सैफ की फिल्म ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इसमें सैफ ने ‘रावण’ की भूमिका निभाई थी। उन्हें खराब कॉस्टयूम को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।

साथ ही फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत, एक्टर प्रभास व एक्ट्रेस कृति सेनन भी आलोचना के शिकार हुए। इसके वीएफएक्स और डायलॉग्स को भी घटिया करार दिया गया। अब फिल्म कंपेनियन संग इंटरव्यू में सैफ ने ‘आदिपुरुष’ की विफलता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि रियलिस्टिक होना अच्छा है और मैंने वास्तव में खुद को एक स्टार के रूप में कभी नहीं सोचा है और मैं ऐसा करना भी नहीं चाहता।

मुझे एक स्टार बनना पसंद है, लेकिन मैं भ्रमित नहीं होना चाहता। मेरा माता-पिता बड़े सितारे हैं, लेकिन बहुत रियलिस्टिक और जमीन से जुड़े हैं। जीवन में वास्तविकता के बारे में बहुत कुछ है, मेरा ध्यान हमेशा उसी पर रहा है...विचार असफल होने से डरने का नहीं है। लोग कहते हैं कि वह एक साहसी विकल्प था...उदाहरण के लिए, ‘आदिपुरुष’ के बारे में बात करते हैं।

लोग जोखिमों के बारे में बात करते हैं, लेकिन यदि आप मुंह के बल गिरते हैं, तो इससे कुछ सीखने को ही मिलता है। असफलताओं से आगे बढ़ा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि ‘आदिपुरुष’ का बजट 600 करोड़ रुपए था और यह 16 जून को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म को बम्पर ओपनिंग तो मिली, लेकिन बाद में यह अपनी लागत का आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई।

saif ali khan,actor saif ali khan,adipurush movie,Kareena Kapoor Khan,taimur,jeh,starkids,nepotism,saif kareena

सैफ अली खान ने ‘द आर्चीज’ फिल्म का उदाहरण देकर समझाई बात

करीना कपूर और सैफ अली खान ने नेपोटिज्म और स्टारकिड्स जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की। इंटरव्यू में करीना ने कहा कि आपके पास कोई सरनेम हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप में टैलेंट भी है या आप कामयाब भी होंगे। ये फैसला तो दर्शक करते हैं। स्टार किड्स को फिल्मों में आसानी से शुरुआत आसानी से मिलने के सवाल पर सैफ ने कहा कि लोग स्टारकिड्स में इतना इंटरेस्ट लेते हैं, ‘द आर्चीज’ के एक्टर्स को उदाहरण के तौर पर देखिए। लोग इस बारे में कितनी बात कर रहे थे।

अगर कल कोई उनमें से किसी के साथ फिल्म बनाना चाहता है, तो इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है, कोई बिल्कुल बनाना चाहेगा। आपको तय करना पड़ेगा कि ये अटेंशन क्यों मिल रही है और कहां से मिल रही है। मेरा बेटा तैमूर ताइक्वान्डो कर रहा था, लोग उसकी फोटो ले रहे थे, इंटरनेट पर उसकी रील्स हैं। हमें ऐसा अटेंशन नहीं चाहिए। हम स्टारकिड नहीं बनाते। हम बच्चे पैदा जरूर करते हैं, लेकिन प्रेस, फोटोग्राफर्स और फिर जनता इन्हें ‘स्टारकिड’ बनाते हैं। जनता शायद बड़ी मासूमियत से बस एक स्टारकिड को देखना चाहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम