न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चोर ने घर में घुसकर सैफ अली खान पर किया जानलेवा हमला, एक्टर को आई 6 चोट, अस्पताल में चल रहा उपचार

मशहूर अभिनेता सैफ अली खान (54) के घर में घुसकर बुधवार (15 जनवरी) देर रात एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 11:06:52

चोर ने घर में घुसकर सैफ अली खान पर किया जानलेवा हमला, एक्टर को आई 6 चोट, अस्पताल में चल रहा उपचार

मशहूर अभिनेता सैफ अली खान (54) के घर में घुसकर बुधवार (15 जनवरी) देर रात एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सैफ को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उनके बांद्रा स्थित आवास पर रात करीब 2.30 बजे घटी। बताया जा रहा है कि हमलावर ने सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया। इस बीच सैफ की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान की टीम ने एक बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा, “सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान के घर में कल रात चोरी की कोशिश की गई। सैफ के हाथ में चोट लगी है, जिसके इलाज के लिए वह अस्पताल में हैं। परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकल न लगाएं। पुलिस पहले से ही अपनी जांच कर रही है। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद।” सैफ की PR टीम ने भी बयान में कहा कि उनके आवास पर 'चोरी का प्रयास' किया गया था।

टीम ने कहा, “सैफ फिलहाल अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी की जा रही है। हम मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं। यह पुलिस का मामला है और हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।” प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुस आया। चोर को देखकर उनके घर के कर्मचारी चिल्लाने लगे, जिसके बाद सैफ की नींद खुल गई। घटना के दौरान सैफ घायल हो गए, जबकि चोर को पकड़े जाने का डर था। सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेदम ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच भी मामले की समानांतर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सैफ के स्टाफ के सदस्यों के बयान नियमित रूप से दर्ज किए जाएंगे। पुलिस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। सैफ पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ही हमला किया था। फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान नहीं आया है। सैफ पत्नी और दोनों बच्चों तैमूर व जेह के साथ बांद्रा पश्चिम की सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं।

चोर ने घर में घुसकर सैफ अली खान पर किया जानलेवा हमला, एक्टर को आई 6 चोट, अस्पताल में चल रहा उपचार

डॉक्टर ने कहा, सैफ की सर्जरी के बाद ही नुकसान की सीमा के बारे में पता चलेगा

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ पर उनके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के करीब है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। सर्जरी होने के बाद ही हमें नुकसान की सीमा के बारे में पता चलेगा।

सैफ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार पिछले साल जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ पैन-इंडिया फिल्म ‘देवरा : पार्ट वन’ में देखा गया था। उनके पास ‘गो गोवा गॉन 2’, ‘ रेस 4’, ‘ ज्वेल थीफ’, ‘क्लिक शंकर’, ‘स्पिरिट’, प्रियदर्शन के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और बेटी सारा अली खान की मूवी सहित कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा