न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ अली खान हमला: चाकू से 6 जगह किया गया वार, 2 जगह गहरा जख्म, अस्पताल ने जारी किया बयान

सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया। ये हमला उनके घर पर ही हुआ, जब चोरी की मंशा से अज्ञात शख्स घर में घुस आया। एक्टर को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी हैं। इसकी पूरी अपडेट भी अस्पताल ने साझा कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 12:00:25

सैफ अली खान हमला: चाकू से 6 जगह किया गया वार, 2 जगह गहरा जख्म, अस्पताल ने जारी किया बयान

सैफ अली खान को गंभीर अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि एक्टर पर चाकू से हमला हुआ है। ये हादसा उनके आवास पर ही हुआ, जहां एक अज्ञात शख्स चोरी की नीयत से घुस आया था। इस दौरान उन पर धारदार चाकू से अटैक कर दिया गया। अब एक्टर का अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। अब इसी मामले पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने अपना बयान जारी कर दिया है। एक्टर की टीम ने भी इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। ये मामला देर रात लगभग 2:30 बजे का बताया जा रहा है।

सैफ अली खान पर हमले को लेकर लीलावती अस्पताल ने भी बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि एक्टर की हालत कितनी गंभीर है और उन के शरीर के किन अंगों पर पुलिस ने वार किया है। अस्पताल के मुताबिक सैफ अली खान पर 6 जगह वार किया गया है और एक्टर के शरीर पर 2 जगह गहरी चोट आई हैं। गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर चाकू से हमला किया गया है। एएनआई पर आई रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की सर्जरी की जाएगी।

डॉक्टर ने कहा, सैफ की सर्जरी के बाद ही नुकसान की सीमा के बारे में पता चलेगा

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ पर उनके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के करीब है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। सर्जरी होने के बाद ही हमें नुकसान की सीमा के बारे में पता चलेगा।

पुलिस ने जारी किया बयान

सैफ अली खान के घर पर पुलिस पहुंच गई है। बांद्रा में सैफ अली खान के घर पुलिस पहुंच गई है। इस मामले में घर के स्टाफ से पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है। CCTV से हमलावर की तस्वीर सामने आ गई थी। सैफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस का कहना है कि एक्टर पर हुए हमले की जांच चल रही है। अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में घुसा था। एक्टर के साथ हाथापाई हुई। सैफ अली खान की टीम की ओर से भी बयान जारी कर दिया गया है। टीम का कहना है कि घर में चोरी की कोशिश हुई है। फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा