न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पैप्स नहीं ले सकेंगे जेह-तैमूर की Photo, सैफ-करीना ने उठाए ये कदम, हमले पर शशि के पोते ने दी रिएक्शन

16 जनवरी की रात मशहूर एक्टर सैफ अली खान के घर में एक बदमाश चोरी के इरादे से घुसा था। इस दौरान चोर सैफ के छोटे बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 12:37:02

2 News : पैप्स नहीं ले सकेंगे जेह-तैमूर की Photo, सैफ-करीना ने उठाए ये कदम, हमले पर शशि के पोते ने दी रिएक्शन

16 जनवरी की रात मशहूर एक्टर सैफ अली खान के घर में एक बदमाश चोरी के इरादे से घुसा था। इस दौरान चोर सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे में गया और उसने बच्चों की नैनी से 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। जब सैफ ने शख्स को पकड़ना चाहा तो उसने उन पर हमला कर दिया। सैफ घायल हो गए। इसके बाद सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी सर्जरी की गई। 5 दिन के बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब सैफ रिकवर कर रहे हैं। इस बीच अब पटौदी परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया है और फैमिली सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले की गंभीरता को देखते हुए करीना ने पैपराजी से बेटे जेह और तैमूर की फोटो लेने के लिए मना किया है। वे मुंबई के पॉश इलाके में रहते हैं और उनकी घर की हाई सिक्योरिटी के बाद भी ये हमला हुआ। करीना की टीम ने पैपराजी के साथ एक मीटिंग की है। उन्होंने पैप्स से कहा कि वे सैफ और करीना के बच्चों की तस्वीरें ना लें।

इतना ही नहीं बल्कि सुरक्षा को देखते हुए पैप्स को उनके घर के बाहर भीड़ लगाने से भी मना किया है। इसके अलावा परिवार की सुरक्षा, घर और बच्चों के लिए भी कुछ जरूरी और कड़े इंतजाम किए हैं। हाल ही में सैफ भी सुरक्षा के बीच नजर आए थे। उन पर हमले के आरोप में मुंबई पुलिस ने मोहम्मद शरिफुल इस्लाम शहजाद को अरेस्ट कर लिया है, जो 29 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में है।

saif ali khan,actor saif ali khan,Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor khan,saif kareena paparazzi,taimur,jeh,zahan kapoor,actor zahan kapoor,shahsi kapoor,

दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते जहान ने कहा, शुक्र है सैफ सुरक्षित हैं...

सैफ पर चाकू से हुए हमले पर अब करीना के कजिन ब्रदर जहान कपूर ने रिएक्ट किया है। जहान ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि जब ऐसा कुछ होता है, तो ये बेहद परेशान करने वाला होता है। ये कुछ ऐसा है जो परेशान करने वाला है और कुछ ऐसा है जिसने हमारे दिमाग पर काफी कब्जा कर लिया है। कहने का मतलब ये है कि यह हमेशा डरावना और इससे निपटना मुश्किल और इससे भी ज्यादा महसूस होने वाला है।

इसमें शामिल सभी लोगों के लिए ये मुश्किल है, खासकर करीबी परिवार के लिए। मुझे बस इस बात की खुशी है कि वो सेफ हैं और उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। कहने की जरूरत नहीं है कि इससे जाहिर तौर पर चीजें बदल जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई इसे समझता है-ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह क्या थी। ये सब बहुत कंफ्यूज करने वाला और गड़बड़ है। मुझे पता है कि बहुत सारी अटकलें हैं और मैं इसमें अब और कुछ नहीं जोड़ना चाहता।

मैं वाकई में कुछ भी नहीं जानता लेकिन सिर्फ एक चीज जो अहम है वो ये है कि वो सुरक्षित है और ठीक हो रहे हैं। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वे इस घटना से उबर सकें क्योंकि मैं जानता हूं कि ये मुश्किल है। बता दें कि जहान एक्टर कुणाल कपूर के बेटे और दिवंगत एक्टर शशि कपूर के पोते हैं। वे इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' को लेकर चर्चा में हैं। यह 10 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री