न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ से हमले की घटना सुनने के बाद काजोल ने लगाया गले, इस बात पर अक्षय-टि्वंकल में हुई तकरार, देखें प्रोमो

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार काजोल और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना व एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 11:48:19

2 News : सैफ से हमले की घटना सुनने के बाद काजोल ने लगाया गले, इस बात पर अक्षय-टि्वंकल में हुई तकरार, देखें प्रोमो

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार काजोल और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना व एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना का टॉक शो इन दिनो प्राइम वीडियो पर धूम मचा रहा है। अभी तक इसके दो एपिसोड आए हैं और दोनों ही काफी हिट रहे और फैंस को खूब पसंद आए। पहले एपिसोड में सलमान और आमिर खान तो दूसरे एपिसोड में आलिया भट्ट और वरुण धवन ने रंग जमाया। इस बीच गुरुवार को टेलीकास्ट होने वाले शो के तीसरे एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है। इसमें ट्विंकल के पति अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान बतौर गेस्ट नजर आएंगे।

प्रोमो में जहां अक्षय अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते और ट्विंकल के साथ मस्ती करते नजर आए, तो वहीं सैफ ने शो पर कुछ ऐसा बताया, जिसके बाद काजोल उठ खड़ी हुईं और उन्होंने आकर हीरो को गले लगा लिया। दरअसल सैफ उन पर इस साल की शुरुआत में हुए हमले वाली घटना के बारे में बात कर रहे थे जो काफी सुर्खियों में रही थी। सैफ बता रहे थे कि उस दिन क्या कुछ हुआ था और कैसे उनका बड़ा बेटा तैमूर उनसे पूछ रहा था-क्या आप मरने वाले हो? सैफ ने बताया, “मेरे पैर पर भी चाकू लगा था और हर तरफ खून पड़ा हुआ था।

तैमूर ने मुझे ऊपर सीढ़ियों पर देखा और कहा- क्या आप मरने वाले हो? और मैंने कहा-मुझे ऐसा नहीं लगता।” यह बात सुनने के बाद काजोल ने आकर सैफ को गले लगा लिया और उनसे कहा-‘तुम असली हीरो हो।’ सैफ ने बताया कि उन्होंने करीना को बच्चों के साथ उनके घर चले जाने को कहा था क्योंकि उन्हें इस बात का भरोसा नहीं था कि हमलावर वापस आएगा या नहीं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अक्सर करते हैं एक-दूसरे की टांग खिंचाई

वीडियो में सैफ और अक्षय ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का डांस स्टेप करते दिखे। इसके बाद वे मस्ती भरी बातचीत करते हैं। शो के प्रोमो में ही काजोल कहती हैं, “ट्विंकल से तुम्हारी शादी होगी, यह भविष्यवाणी एक एस्ट्रोलॉजर ने की थी?’ इस पर अक्षय कहते हैं, “वो एस्ट्रोलॉजर ट्विंकल से जुड़ा था तो इस बारे में वह बताएगी?’ इसी बात पर दोनों के बीच नोक-झोंक होने लगती है। उल्लेखनीय है कि अक्षय और ट्विंकल अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करने वाले पल शेयर करते हैं, जिन्हें देख फैंस रोमांचित हो जाते हैं।

दोनों अपने रिश्ते को गंभीरता और मस्ती-मजाक के साथ निभाते हैं। उनकी शादी साल 2001 में हुई थी। कपल के एक बेटा आरव और बेटी नितारा हैं। अक्षय और सैफ की बात करें तो वे साल 1990 की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के साथ ‘ये दिल्लगी, ‘आरजू’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों अब प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह