न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्लील फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए सब्यसाची! काम पर लौटीं अनन्या, तीनों बच्चों के साथ दिखे अर्जुन

दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने यूनिक डिजाइन्स और बॉलीवुड स्टार्स संग उनकी करीबियों के चलते चर्चा में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 7:49:46

अश्लील फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए सब्यसाची! काम पर लौटीं अनन्या, तीनों बच्चों के साथ दिखे अर्जुन

दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अपने यूनिक डिजाइन्स और बॉलीवुड स्टार्स संग उनकी करीबियों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। एक दिन पहले वे इसलिए चर्चा में थे क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि वे शादी के लिए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। अब वे एक एड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्हें जबरदस्त ट्रोल करने के साथ पॉर्न हब बताया जा रहा है। दरअसल सब्यसाची ने एक मंगलसूत्र डिजाइन किया है जिसका एड फोटो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में एक प्लस साइज मॉडल ब्लैक अंडरगारमेंट में एक छोटी सी बिंदी और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है। इस दौरान उसके क्लीवेज साफ दिख रहे हैं।

इसके अलावा मेल मॉडल पूरी तरह टॉपलेस है। इसी तरह दूसरे एड में भी फीमेल मॉडल ब्लैक डीप नेक ड्रेस में मेल मॉडल के साथ रोमांस करती दिख रही है। सब्यसाची ने कैप्शन में लिखा, 'एक रॉयल बंगाल मंगलसूत्र 1.2- बंगाल टाइगर आइकन VVS हीरे, काले गोमेद और काले तामचीनी के साथ 18 कैरेट सोने में हार।' सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि मंगलसूत्र हिंदू महिलाओं के लिए एक बहुत ही पवित्र आभूषण है और ये कैंपेन उसका अपमान कर रहा है। वे इन फोटो को अश्लीलता और न्यूडिटी फैलाने का जिम्मेदार मानते हुए हटाने की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस कैंपेन की तुलना पॉर्न से की है तो किसी ने डिजाइनर को याद दिलाया है कि ये मंगलसूत्र है, कामसूत्र नहीं।

sabyasachi mukerjee,ananya panday,arjun rampal,mangalsutra,aryan khan,bollywood news in hindi

आर्यन खान के मामले में एनसीबी ने की थी अनन्या से पूछताछ

आर्यन खान से ड्रग्स चैट के सामने आने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ के बाद एक्ट्रेस अनन्या पांडे काम पर लौट आई हैं। अनन्या फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ हैं। 22 साल की अनन्या ने एक गाना शूट करने के लिए शूटिंग जॉइन की है। शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में रॉयल पाम्स के पास ड्रीम स्टूडियो में हो रही है। फिल्म की शूटिंग 25 अक्टूबर को शुरू हुई थी, लेकिन अनन्या नहीं आई क्योंकि उन्हें एनसीबी कार्यालय जाना था। इसलिए पहले दो दिन केवल विजय देवरकोंडा और 80 डांसर पर बेस्ड थे जो गाने का हिस्सा थे।

यह मजेदार गाना है और इसमें कॉमेडी दिखाई देगी। सूत्र ने बताया कि अनन्या कल भी शूटिंग करेंगी। गाने को चेन्नई के बाबा भास्कर ने कोरियोग्राफ किया है। पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी लाइगर एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। यह सितंबर 2022 में रिलीज होगी। इसमें विजय मार्शल आर्ट ट्रेनर की भूमिका में हैं और अनन्या उनकी हीरोईन होंगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।

अर्जुन रामपाल ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

मॉडल टर्नड एक्टर अर्जुन रामपाल अपने लुक्स और फिटनेस के कारण फैंस के दिलों में बसे रहते हैं। अर्जुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैमिली की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अर्जुन की दो बेटियां माहिका व मायरा और बेटा अरिक है। अर्जुन ने एक बार फिर इन तीनों की क्यूट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। अर्जुन ने बच्चों की थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं। अर्जुन की पहली तस्वीर में वे अरिक को गोद में उठाए हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अर्जुन बेटे को गोद में उठाकर उसके साथ खेलते हुए देखे जा सकते हैं। तीसरी तस्वीर में अर्जुन के साथ प्यारी सी माहिका और मायरा दिखाई दे रही हैं।

चौथी तस्वीर स्विमिंग पूल के बाहर की है जहां माहिका और मायरा स्विम सूट में अपने पापा के साथ पोज दे रही हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘वक्त तेजी से आगे बढ़ रहा है और ये भी तेजी से बड़े हो रहे हैं। हर दिन बहुत इंपोर्टेंट है। किसी भी चीज को फॉर ग्रांटेड ना लें। अपने हर दिन को खास बनाएं। ओम साईं राम।’ एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने अर्जुन के कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। एक्टर राहुल देव ने रेड हार्ट इमोजी और हाई फाई इमोजी पोस्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर