न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुपाली इस कारण हो रहीं ट्रॉल, वीडियो वायरल, इस एक्टर और सिंगर ने अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। शनिवार (21 सितंबर) रात आयोजित हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 1:35:15

2 News : रुपाली इस कारण हो रहीं ट्रॉल, वीडियो वायरल, इस एक्टर और सिंगर ने अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। शनिवार (21 सितंबर) रात आयोजित हुए स्टार परिवार अवार्ड्स में रुपाली ने कई पुरस्कार जीते। हालांकि इस फंक्शन से लौटने के दौरान रुपाली की मुसीबत बढ़ गई, जिससे उन्हें काफी ट्रॉल किया जा रहा है। दरअसल रुपाली फंक्शन से स्कूटर से लौट रही थीं। वह भारी भरकम ड्रेस पहने पीछे बैठे दिखीं। वह एक स्कूटी के पास खड़ी हैं। स्कूटर को कोई दूसरा शख्स चला रहा है। रुपाली पहले फोन में कुछ देखती हैं फिर स्कूटर पर सवार होकर वहां से निकल जाती हैं।

बस रुपाली के इसी वीडियो पर लोग पूछ रहे हैं कि क्या सेलेब्स का चालान नहीं कटता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौशल जोशी नाम के शख्स स्कूटर चला रहे थे। वे एक्ट्रेस शहनाज गिल के मैनेजर हैं। रुपाली व कौशल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। न तो रुपाली और न ही कौशल ने हेलमेट पहना था। इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। वे अलग-अलग तरह से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

एक ने लिखा, “इस इंसान ने हेलमेट क्यों नहीं पहना है?।” दूसरे ने लिखा, “इन सेलेब्रिटीज को हेलमेट की जरूरत नहीं है।” एक तीसरे यूजर ने कमेंट करके इस ओर इशारा किया है कि रुपाली बीजेपी की सदस्य हैं और बिना हेलमेट के स्कूटी पर घूम रही हैं। उल्लेखनीय है कि रुपाली ने फंक्शन में 3 अवार्ड अपने नाम किए। उन्होंने ‘बेस्ट पत्नी’, ‘बेस्ट बहू’ और ‘बेस्ट मां’ का अवार्ड जीता। ‘अनुपमा’ में रुपाली के को-स्टार गौरव खन्ना ने बेस्ट पिता अवार्ड पर कब्जा जमाया।

जयम रवि का हाल ही हुआ है तलाक, अब केनिशा फ्रांसिस से जुड़ रहा नाम

एक्टर जयम रवि और उनकी पत्नी शादी के 15 साल बाद अलग हो चुके हैं। जयम ने 9 सितंबर को यह ऐलान किया था। फिर खबरें आईं कि तलाक किसी तीसरे इंसान की वजह से हुआ है। कहा गया कि जयम का बेंगलुरु की सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ अफेयर चल रहा है। अब जयम और केनिशा ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। जयम हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रदर’ के ऑडियो लॉन्च में शामिल हुए, जहां उन्होंने लिंकअप रूमर्स को खारिज कर दिया और कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं। जियो और जीने दो।

किसी का नाम इस निजी मामले में मत घसीटो। लोग बेफिजूल की बातें कर रहे हैं। इस तरह की हरकतों में शामिल मत होइए। अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रहने दीजिए। केनिशा एक ऐसी शख्सियत है, जिन्होंने 600 स्टेज शो में गाना गाया है। वह अपनी मेहनत से लाइफ में आगे बढ़ी हैं। वह एक हीलर हैं, जिन्होंने कई लोगों की जान बचाई है।

वह एक लाइसेंस साइकोलॉजिस्ट हैं। प्लीज उन्हें इसमें शामिल न करें। केनिशा ने भी जयम के बयान को रीशेयर करते हुए लिखा, “जो लोग मुझसे शालीनता और सम्मान को लेकर सवाल कर रहे थे, ये रहा जवाब। उम्मीद है आपका दिमाग अब शांत होगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री