न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भड़कीं रुपाली गांगुली, लिखा-एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए, फैंस ने भी दी ऐसी रिेएक्शन

‘ट्रेवल विद जो’ नाम से व्लॉग चैनल चलाने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा की हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्योति पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 May 2025 11:39:18

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर भड़कीं रुपाली गांगुली, लिखा-एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए, फैंस ने भी दी ऐसी रिेएक्शन

‘ट्रेवल विद जो’ नाम से व्लॉग चैनल चलाने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा की हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्योति पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने ज्योति पर जमकर भड़ास निकाली है।

इसके लिए रुपाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का सहारा लिया। ज्योति ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “ऐसे लोगों को पता भी नहीं चलता कि पाकिस्तान के लिए उनका प्यार कब भारत के लिए नफरत में बदल जाता है। पहले वे 'अमन की आशा' की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत करने लगते हैं। पता नहीं ऐसे कितने लोग देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। ज्योति मल्होत्रा।”

उल्लेखनीय है कि रुपाली ने पहलगाम हमले पर भी आतंकियों के खिलाफ रोष जताया था। इसके बाद उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना की जमकर तारीफ भी की थी। दूसरी ओर, ज्योति (33) की बात करें तो उसके सोशल मीडिया पर लगभग 4 लाख सब्सक्राइबर हैं। ज्योति ने साल 2023 में दो बार पाकिस्तान की यात्रा की। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में ज्योति के पिता ने बेटी को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि पुलिस वाले उसे फंसा रहे हैं। उस पर लग रहे सारे आरोप गलत हैं, यह नहीं हो सकता कि वो भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए काम करे।

rupali ganguly,actress rupali ganguly,jyoti malhotra,youtuber jyoti malhotra,rupali jyoti,anupama,rupali social media,india vs pakistan

रुपाली ने हाल ही में तुर्किये को बायकॉट करने के लिए भी की थी अपील

रुपाली अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय साझा करती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए तुर्किये को बायकॉट करने की बात कही थी। अभिनेत्री ने 13 मई को लिखा था, 'क्या हम सभी प्लीज तुर्किये के लिए अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं? यह मेरा सभी भारतीय सेलेब्स/इन्फ्लुएंसर्स/यात्रियों से अनुरोध है। भारतीय होने के नाते हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।”

रुपाली की ज्योति के खिलाफ पोस्ट देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “बहुत गद्दार हैं अपने देश में ऐसे, तभी तो इतना अटैक पॉसिबल हैं। वर्ना कहीं और क्यों नहीं हो जाता कुछ भी गलत। जहां रहते हैं, वहीं ह*#पन करते हैं। गाली का इस्तेमाल करने के लिए माफी, लेकिन हैं ही इसी लायक। कुछ गाली निकल रही है, बस लिख नहीं सकती यहां।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इस नीच औरत को ऐसी मौत मारी जाए कि देशद्रोहियों की रूह कांप जाए।”

तीसरे ने लिखा, “देश में गद्दारों की कमी नहीं है। कभी खुद के दिमाग की उपज, कभी किसी से ब्रेनवॉश्ड।” चौथे ने लिखा, “मौत की सजा। इसको टैक्स पेयर्स के पैसे पे जेल में पालना नहीं है। आजीवन कारावास नहीं। मौत की सजा, वर्ना ये बच्चे पैदा कर के 5 टेररिस्ट और बनाएगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी