न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सौतेली बेटी ने रुपाली गांगुली पर लगाए गंभीर आरोप, वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ का धांसू टीजर रिलीज

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली काफी मशहूर हैं। लोग उन्हें बहुत चाहते हैं और उन पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 12:37:50

2 News : सौतेली बेटी ने रुपाली गांगुली पर लगाए गंभीर आरोप, वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ का धांसू टीजर रिलीज

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली काफी मशहूर हैं। लोग उन्हें बहुत चाहते हैं और उन पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। फिलहाल एक विवाद में रुपाली का नाम आ रहा है। रुपाली पर एक लड़की ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाने साथ दावा किया कि एक्ट्रेस उनकी सौतेली मां है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जो 4 साल पुरानी बताई जा रही है। ईशा वर्मा ने यह पोस्ट की है। ईशा का कहना है कि रुपाली ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए।

ईशा ने दावा किया कि रुपाली उसके साथ ठीक वैसा ही कर रही हैं, जैसा रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था। ईशा ने लिखा, “क्या कोई रुपाली गांगुली की असली कहानी जानता है? उनका अश्विन के वर्मा के साथ 12 साल तक अफेयर रहा...जबकि वे अपनी दूसरी शादी में थे। रुपाली कुछ नहीं हैं बल्कि एक कठोर हृदय वाली महिला हैं जिन्होंने कुछ नहीं बल्कि मुझे और मेरी बहन को अपने ही पिता से दूर करने की कोशिश की।

अश्विन की पिछली शादियों से दो बेटियां हैं और रुपाली ने मुझे और मेरी बहन को पिता से अलग करने के अलावा कुछ नहीं किया। वह पूरे मीडिया को दिखाती हैं कि मेरे पिता के साथ मैरिड लाइफ में खुश हैं। असल जिंदगी में वह मेरे पिता को सिर्फ कंट्रोल करती हैं, वह साइको की तरह बिहेव करती हैं।” ईशा ने रुपाली पर जिंदगी बर्बाद करने का भी आरोप लगाया। जब ईशा और उनके पिता अपनी असली मां को फोन करके बात करने की कोशिश करते हैं तो रुपाली चिल्लाने लगती हैं और जान से मारने की धमकी तक देती हैं।

बता दें कि अभी तक इस मामले में रुपाली का कोई बयान सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि ईशा की यह पोस्ट फेक प्रोफाइल से की गई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इतना ही नहीं ईशा का असल अकाउंट भी सामने आ गया है, जिस पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं है। दूसरी ओर, पिछले कुछ समय में कई कलाकारों ने ‘अनुपमा’ शो छोड़ दिया। रुपाली के कई को-स्टार्स ने उनके व्यवहार को लेकर बातें की हैं। पारस कलनावत, निधि शाहर और सुधांशु पांडे ने बताया कि रुपाली शो के दौरान काफी डॉमिनेटिंग हैं, जिसके चलते बाकी एक्टर्स असहज होते हैं।

rupali ganguly,actress rupali ganguly,anupama serial,esha verma,rupali step daughter esha,ashwin verma,baby john,baby john movie,bay john teaser,varun dhawan

एक्शन पैक्ड मूवी में धमाल मचाएंगे वरुण, इस दिन रिलीज होगी ‘बेबी जॉन’

वरुण धवन की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बेबी जॉन' का आज सोमवार (4 नवंबर) को टीजर रिलीज हो गया। 'जवान' के डायरेक्टर एटली की पत्नी प्रिया एटली ने इसे प्रोड्यूस किया है। पूर्व में फिल्म से वरुण के कई पोस्टर सामने आए थे, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है, जो कि वरुण की है। वह वरुण के बारे में बतलाती है और दूसरी तरफ हीरो को एक्शन करते दिखाया गया है।

फिल्म की हीरोइन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की झलक भी देखने को मिली। जैकी श्रॉफ बतौर विलेन नजर आएंगे और उनका लुक भी एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। फिल्म की कहानी कलीश ने लिखी है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट भी किया है। यह एटली की फिल्म ‘थेरी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। साल 2016 में आई ‘थेरी’ में थलापति विजय और सामंथा रुथ प्रभु थे। कहा जा रहा है कि ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

हाल ही में सलमान ने शूटिंग को हरी झंडी दिखाई थी। फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले ‘बेबी जॉन’ की कई रिलीज डेट बदली गई हैं। इस मूवी को लेकर कुछ खास बात ये है कि पहली बार वरुण किसी मास-एक्शन मसाला थ्रिलर में नजर आएंगे। साथ ही स्क्रीन पर फर्स्ट टाइम खाकी वर्दी में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री