न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजय देवगन ने पूरी की ‘रनवे 34’ की शूटिंग, अपने बच्चों को मिस कर रही हैं करीना, कोविड पर निकाला गुस्सा

एक्टर अजय देवगन ने 'रनवे 34' फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। अजय ने एक्टर बोमन ईरानी और फिल्म की क्रू के साथ एक वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 12:50:12

अजय देवगन ने पूरी की ‘रनवे 34’ की शूटिंग, अपने बच्चों को मिस कर रही हैं करीना, कोविड पर निकाला गुस्सा

एक्टर अजय देवगन ने 'रनवे 34' फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। अजय ने एक्टर बोमन ईरानी और फिल्म की क्रू के साथ एक वीडियो बनाया, जहां वे सभी एक मजेदार अंदाज में फिल्म रैप-अप की घोषणा कर रहे हैं। अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह स्टारर यह फिल्म अगले साल 29 अप्रैल यानी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। अजय इसके प्रोड्यूसर-डायरेक्टर भी हैं। अजय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-"हमने फ्लाइट के खाने को काफी सीरियसली ले लिया। रनवे 34 की शूटिंग खत्म हुई। मूवी पर मिलते हैं। वीडियो में सभी wrap खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूर्व में इस फिल्म का नाम 'मेडे' था।

फिल्म की कहानी 2015 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब दोहा-कोच्ची फ्लाइट को खराब विजिबिलिटी के चलते भयंकर हादसे से बचाया गया था और दक्षिण भारत के दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया। अजय ने इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अजय और अमिताभ करीब 7 साल बाद साथ नजर आएंगे। दोनों ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में काम किया है।


करीना इसी सप्ताह हो गई थीं कोरोना पॉजिटिव

कोरोनावायरस ने इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री को चपेट में लिया हुआ है। बीते दिनों करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, महीप कपूर और शनाया कपूर इस महामारी की शिकार हो गई थीं। ये सभी फिलहाल क्वारंटीन में हैं। करीना भी अपने घर में परिवार से अलग क्वारंटीन हैं और डॉक्टरों की सलाह पर अपना पूरा ध्यान रख रही हैं। इस दौरान करीना बेहद परेशान हैं और अपने बेटों तैमूर और जेह को बहुत मिस कर रही हैं। करीना का सोशल मीडिया पर उनसे ना मिल पाने का दर्द साफ नजर आया।

करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'कोविड मैं तुमसे नफरत करती हूं... मैं अपने बच्चों को मिस कर रही हूं, पर जल्द ही इस वायरस से निपट लूंगी।' करीना ने हाल ही एक फोटो शेयर कर अपने पति सैफ अली खान के लिए भी कुछ ऐसे ही प्यार का इजहार किया था। उल्लेखनीय है कि ये सेलेब्स एक पार्टी में शामिल होने के बाद कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। सभी में हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका