न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रैंप वॉक करतीं लड़खड़ाई रुबीना को फैंस ने किया ट्रॉल, अमिताभ की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही रुबीना ने जुड़वा बेटियों संग तस्वीरें और वीडियो शेयर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Oct 2024 8:06:30

2 News : रैंप वॉक करतीं लड़खड़ाई रुबीना को फैंस ने किया ट्रॉल, अमिताभ की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही रुबीना ने जुड़वा बेटियों संग तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इस बीच रुबीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। यह वीडियो खुद रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें रुबीना लंबे समय के बाद रैंप पर वॉक करती दिखीं। वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी और हाई हील्स पहनी थी। इन्हीं हाई हील्स के चक्कर में रुबीना का बैलेंस अचानक बिगड़ गया।

रुबीना गिरती-गिरती बचीं। हालांकि रुबीना ने खुद को संभालते हुए हील्स को साइड में खोला और पूरे आत्मविश्वास से फिर से रैंप पर चलने लगीं। आगे आकर उन्होंने फैंस को एक जेस्चर भी दिया। इसे देख लोग उन पर निशाना साधने लगे। एक यूजर ने कहा कि मुझे रुबीना का ये ओवरकॉन्फिडेंस पसंद नहीं आया। उन्होंने जिस तरह से अपने आपको दिखाया, ये बेहद ही अजीब था। रुबीना इससे पहले इस तरह कभी नहीं दिखीं। मगर इस बार स्थिति को संभालने के चक्कर में वे कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड में आ गईं।

यह इवेंट बुधवार (9 अक्टूबर) की रात हुई जब रुबीना डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए मॉडल बनीं। उन्होंने गुलाबी लहंगा पहना था। अर्चना ने इंस्टाग्राम पर रुबीना का यह वीडियो शेयर कर लिखा कि क्या वो लड़खड़ा गईं? नहीं, उसने खुद को संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि रुबीना ने पिछले साल दो जुड़वा बेटियों त्रिधा और जीवा को जन्म दिया था। रुबीना की शादी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ हुई है।

फिल्ममेकर आनंद पंडित कर रहे हैं ‘त्रिशूल 2’ बनाने का विचार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का शुक्रवार (11 अक्टूबर) को जन्मदिन है। वे 82 साल के हो जाएंगे। इस बीच अमिताभ के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। फिल्ममेकर आनंद पंडित ने अमिताभ को लेकर अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया है। आनंद ने मिड डे से बात करते हुए कहा कि मैंने ‘त्रिशूल’ लगभग 60 बार देखी है और जब यह रिलीज हुई तो इसने मुझ पर गहरा प्रभाव डाला।

एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जो बिना कुछ लिए शहर आता है और बिजनेस में बड़ा नाम कमाता है। इसने मुझे काफी इंसपायर किया था। फिल्म में बिग बी के रोल की तरह ही मैं भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए गुजरात से मुंबई आया था। इसी वजह से मैं इस मूवी से काफी कनेक्ट भी करता हूं। यहीं कारण है कि मैं ‘त्रिशूल 2’ बनाने के बारे में बीते काफी समय से सोच रहा हूं। यह उस व्यक्ति को मेरा ट्रिब्यूट होगा जिसने मुझसे बिना मिले ही मेरे जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि आनंद, अमिताभ के साथ ‘सरकार 3’, ‘चेहरे’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। 'त्रिशूल' 5 मई 1978 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में अमिताभ के साथ शशि कपूर, संजीव कपूर, हेमा मालिनी, राखी, पूनम ढिल्लों और सचिन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का बजट 8.8 मिलियन के आस-पास था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री