न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुबीना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस कनफ्यूज, ‘मिस्टर बच्चन’ फ्लॉप होने पर रवि तेजा ने लौटाए 4 करोड़

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ की पूर्व विजेता रुबीना दिलैक अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 8:41:30

2 News : रुबीना ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस कनफ्यूज, ‘मिस्टर बच्चन’ फ्लॉप होने पर रवि तेजा ने लौटाए 4 करोड़

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस ‘बिग बॉस’ की पूर्व विजेता रुबीना दिलैक अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। इन पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटाते हैं। अब रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है कि फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रुबीना ने 27 नवंबर 2023 को जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। अभी डिलीवरी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ और अब उन्होंने एक बार फिर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दिया।

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। रुबीना ने प्रिंटेड टू पीस स्विमसूट पहना है। वह पूल के पास बैठकर बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों ने सनसनी मचा दी है। फैंस भी कन्फ्यूज हो गए। आपको बता दें रुबीना प्रेग्नेंट नहीं हैं। हालांकि ये फोटो न तो फेक है और न ही एडिटेड। दरअसल ये फोटो तो असली हैं, लेकिन आज की नहीं हैं। ये तब की हैं जब रुबीना की जुड़वां बेटियां होने वाली थीं। आज शुक्रवार (6 सितंबर) को रुबीना ने इन फोटो को एक बार फिर शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, “एक साल पहले…समय सचमुच दौड़ता है।” यह पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। उल्लेखनीय है कि छोटे पर्दे पर अपनी शानदार अदाकारी जलवा बिखरने वालीं रुबीना, सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 14वें सीजन की विनर रह चुकी हैं। इसमें उनके पति अभिनव शुक्ला ने भी शिरकत की थी।

15 अगस्त को रिलीज हुई थी ‘मिस्टर बच्चन’, है सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का रीमेक

दक्षिण भारत में ‘मास महाराजा’ के नाम से मशहूर अभिनेता रवि तेजा की 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इस फिल्म से निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान हुआ। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'मिस्टर बच्चन' ने दुनियाभर में केवल 14 करोड़ रुपए कमाए। यह फिल्म निर्देशक राजकुमार गुप्ता की अजय देवगन अभिनीत ‘रेड’ का रीमेक थी।

वर्ष 2018 में आई ‘रेड’ सुपर हिट थी। 'मिस्टर बच्चन' का डायरेक्शन 'जिगरथंडा' और 'गड्डालकोंडा गणेश' का सफल रीमेक बना चुके निर्देशक हरीश शंकर ने किया। इसमें रवि तेजा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को हुए जबरदस्त नुकसान को देखते हुए रवि तेजा और हरीश शंकर ने अपनी फीस का कुछ हिस्सा निर्माता पीपल मीडिया फैक्ट्री को लौटा दिया। इंडिया ग्लिट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक रवि और हरीश ने अपनी मर्जी से फीस का 16 प्रतिशत हिस्सा निर्माताओं को लौटा दिया है।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रवि ने 4 करोड़ और हरीश ने 2 करोड़ रुपए वापस कर दिए हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले गाने में मुख्य महिला किरदार को आपत्तिजनक बताने के लिए फिल्म को इंटरनेट पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। फिल्म एक ईमानदार आयकर अधिकारी की कहानी है जिसका सामना एक शक्तिशाली राजनेता से होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री